पीएम मित्र पार्क के पास आएगी आवासीय योजना

Jan 08, 2026 08:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

Lucknow News - - कानपुर व आगरा मेट्रो रेल का काम जल्द पूरा करें: मुख्य सचिव लखनऊ,

पीएम मित्र पार्क के पास आएगी आवासीय योजना

राज्य सरकार लखनऊ में बनने वाले पीएम मित्र पार्क योजना के पास आवासीय योजना लाने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव एसपी गोयल ने गुरुवार को प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप की बैठक में आवास विभाग को यह निर्देश दिया। उन्होंने कानपुर व आगरा मेट्रो रेल परियोजना का काम जल्द पूरा करने का निर्देश दिए। इसके साथ महिलाओं के लिए छात्रावास बनाने के भी निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप की बैठक में प्रमुख विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और फोटोग्राफ्स और पाई चार्ट के माध्यम से परियोजना की भौतिक प्रगति को देखा। उन्होंने पीएम मित्रा पार्क-लखनऊ परियोजना के दूसरे चरण में रैथा अंडरपास से पार्क तक प्रस्तावित 14.28 किलोमीटर सड़क के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शीघ्र पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए।

साथ ही विद्युत आपूर्ति और जलापूर्ति संबंधी कार्यों को भी तत्काल आरंभ कराने को कहा। उन्होंने निर्माणाधीन यूनिटी मॉल व श्रमजीवी महिला छात्रावासों के निर्माण में प्रगति लाने के निर्देश भी दिए। बैठक में बताया गया कि पीएम मित्र पार्क में आईआईएम लखनऊ से रैथा अंडरपास तक 8.40 किलोमीटर सड़क के दो लेन चौड़ीकरण का काम 77% हो चुका है, शेष 25 मार्च तक कर लिया जाएगा। बाउंड्री वॉल, गेट कॉम्प्लेक्स तथा ऑफिस बिल्डिंग के नवीनीकरण का काम 31 मार्च तक पूरा होगा। मुख्य सचिव ने श्रावस्ती में बौद्ध विहारों व आगरा में बटेश्वर धाम के पर्यटन विकास काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। श्रावस्ती में इंटीग्रेटेड बुद्धिस्ट टूरिज्म डवलपमेंट का काम 43% व आगरा में बटेश्वर पर्यटन का काम 18% हो चुका है। श्रमजीवी महिला छात्रावासों में लखनऊ के अमराई गांव, अमौसी व कल्ली पश्चिम और गौतमबुद्ध नगर के नोएडा एक्सटेंशन, उद्योग विहार में बाउंड्री वॉल, फाउंडेशन, कॉलम कास्टिंग व प्लिंथ स्तर के काम प्रगति पर है। आगरा मेट्रो रेल का काम 23 महीनों में 6 किलोमीटर भूमिगत हुआ है, इसमें 11 महीनों में सुरंग का शामिल है। कॉरिडोर-1 के शेष काम 30 जून, कॉरिडोर-2 प्राथमिकता खंड का काम दिसंबर और शेष काम जून 2027 तक पूरा होगा। कानपुर मेट्रो रेल कॉरिडोर-2 (सीएसए यूनिवर्सिटी से बर्रा-8) भूमिगत व एलिवेटेड का काम चल रहा है। डिपो-2 में तीसरी मेट्रो ट्रेन सेट पहुंच चुकी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।