तीन जिलों के सीमेन उत्पादन केन्द्र के लिए 16 करोड़ रूपये स्वीकृत
Lucknow News - लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। सरकार ने प्रदेश में पशु तथा भैंस विकास के तहत अतिहिमीकृत

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। सरकार ने प्रदेश में पशु तथा भैंस विकास के तहत अतिहिमीकृत वीर्य (सीमेन) उत्पादन केन्द्रों, रहमानखेड़ा (लखनऊ), मंझरा (खीरी) एवं बाबूगढ़ (हापुड़) के सुव्यवस्थित संचालन के लिए 16 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। इस संबंध में पशुधन विभाग की ओर से शासनादेश जारी कर दिया गया है। शासनादेश में निदेशक, प्रशासन एवं विकास, पशुपालन विभाग को निर्देशित किया गया है कि स्वीकृत की जा रही धनराशि का आहरण / व्यय अनुमोदित कार्ययोजना एवं मदों में योजना के लिए निर्धारित गाइडलाइन का पूर्ण अनुपालन किया जाए तथा पूर्ण विवरण सहित उपयोगिता प्रमाण-पत्र शासन को उपलब्ध कराया जाए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


