Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsUP Government Allocates 7 56 Crore for New Community Halls and Offices in Municipalities
निकायों में कल्याण मंडप के लिए 7.56 करोड़

निकायों में कल्याण मंडप के लिए 7.56 करोड़

संक्षेप:

Lucknow News - लखनऊ: राज्य सरकार ने नगर पालिका परिषदों और नई नगर पंचायतों में कल्याण मंडप और कार्यालय भवन बनाने के लिए 7.56 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है। इस संबंध में स्थानीय निकाय निदेशक ने आदेश जारी किया है।...

Oct 20, 2024 10:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

लखनऊ- विशेष संवाददाता राज्य सरकार द्वारा सीमा विस्तार होने वाले नगर पालिका परिषदों और नई नगर पंचायतों में कल्याण मंडप व नया कार्यालय भवन बनाने के लिए 7.56 करोड़ रुपये दिए गए हैं। स्थानीय निकाय निदेशक अनुज कुमार झा ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। राज्य सरकार ने सीमा विस्तार व नई निकायों में जरूरत के आधार पर काम कराने के लिए मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना की शुरुआत की है। इसमें जरूरत के आधार पर कल्याण मंडप बनाने की मंजूरी दी गई है। जिन निकायों में इसे स्वीकृत कर दिया गया है उन्हें बनाने के लिए पैसे दिए जा रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें