Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsUP Election CEO Instructs DM to Collect Photos for Voter List
फॉर्म पर फोटो न लगाने वाले मतदाताओं से मांगें फोटो : रिणवा

फॉर्म पर फोटो न लगाने वाले मतदाताओं से मांगें फोटो : रिणवा

संक्षेप:

Lucknow News - - सीईओ ने सभी जिलों के डीएम को दिए निर्देश - नए मतदाताओं से

Dec 11, 2025 09:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता यूपी में एसआईआर की तारीख 15 दिन बढ़ाए जाने के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिणवा ने गुरुवार को सभी जिलों के डीएम के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग कर दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे मतदाता जिन्होंने गणना प्रपत्र पर अपनी नवीनतम फोटोग्राफ नहीं लगाई है, उनसे फोटो मांगी जाए। कोशिश रहे कि अधिक से अधिक ऐसे लोगों को चिह्नित कर फोटो लेने का प्रयास किया जाए। सीईओ ने कहा कि बीएलओ एप के माध्यम से सही ढंग से गणना प्रपत्र डिजिटाइज्ड किया जाएगा। सभी डीएम को यह भी निर्देश दिए कि नए मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़ने का काम भी शुरू किया जा रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ऐसे में घोषणा पत्र के साथ उनसे यह फॉर्म भरवाया जाए। जिससे किसी भी तरह की गड़बड़ी या फिर दोहराव की गुंजाइश न हो। गलती होने पर उसकी जवाबदेही तय हो सके। नए मतदाता का नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6 पर्याप्त संख्या में बीएलओ के पास उपलब्ध रहें। उन्होंने कहा कि किसी भी अपात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में न जुड़ पाए। वहीं किसी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में जुड़ने से न छूटने पाए। असंग्रहीत श्रेणी के मतदाता जिनकी संख्या 2.95 करोड़ है। बीएलओ एप से गणना प्रपत्र शत-प्रतिशत अपलोड किए जाएं। सभी जिला निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर सूची उपलब्ध कराई जाए। मतदाता सूची भागवार मौजूद रहेगी। कोई भी व्यक्ति अपना मतदाता पहचान पत्र संख्या डालकर नाम ढूंढ़ सकेगा।