ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊयूपी : नशे में पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, जानिए वजह

यूपी : नशे में पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, जानिए वजह

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में शुक्रवार को एक सनसनीखेज मामला आया। पति ने दहेज के लिए नशे में धुत होकर पत्नी को जिंदा जला दिया। महिला का शव जिला अस्पताल पहुंचने पर परिजनों ने हंगामा काट दोषी पति को...

यूपी : नशे में पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, जानिए वजह
हिन्दुस्तान संवाद , गोण्डा।Fri, 12 Jul 2019 01:54 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में शुक्रवार को एक सनसनीखेज मामला आया। पति ने दहेज के लिए नशे में धुत होकर पत्नी को जिंदा जला दिया। महिला का शव जिला अस्पताल पहुंचने पर परिजनों ने हंगामा काट दोषी पति को सजा देने की मांग की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

 उतरौला के जोगिया कढ़ईया के त्रिलोकी गिरी बुरी तरह से जली हुई बेटी नीलम गिरी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। बहन मोहिनी ने बताया कि उसकी बहन की शादी 2006 में हुई थी। आरोप है कि पति का अपनी भाभी के साथ संबंध थे। शादी के बाद से ही ससुरालजनों ने दहेज की मांग भी करते रहे। जिसके लिए उसकी बहन को आए दिन प्रताड़ित भी करते थे। 

परिजनों का आरोप है कि पति रोजाना नशे में धुत होकर महिला को मारता पीटता था। ऐसे ही गुरुवार की देर शाम पति ने पत्नी के ऊपर मिट्टी का तेल डालकर जिंदा फूंक दिया। सूचना पर ससुराल पहुंचे परिजनों ने महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल गोण्डा लाए। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। कोतवाल ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज किया जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें