
यूपी के 17 गैरहाजिर डॉक्टर होंगे बर्खास्त
Lucknow News - -डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अपर मुख्य सचिव को डॉक्टरों की बर्खास्तगी के निर्देश दिए
यूपी के 17 लापरवाह डॉक्टरों पर गाज गिरनी तय हो गई है। यह डॉक्टर लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे थे। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव को गायब डॉक्टरों को सेवा से बर्खास्त करने के निर्देश दिए हैं। ब्रजेश पाठक ने कहा कि गैरहाजिर डॉक्टरों से विभाग के अफसरों ने संपर्क करने की कोशिश की लेकिन मुकम्मल जवाब नहीं मिला। अनुशासनहीनता को किसी भी दशा में बर्दास्त नहीं किया जाएगा। लिहाजा इन डॉक्टरों को बर्खास्त करने का फैसला किया गया है। इन पर कार्रवाई के निर्देश कानपुर देहात के बनीपारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के डॉ. महेन्द्र सिंह, बरेली सीएमओ के अधीन डॉ. विनय कुमार, औरैया अजीत मल्ल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) डॉ. शालिनी, डॉ. प्रभा पाल, अछल्दा घसारा पीएचसी डॉ. अजय राजपूत, गूरा बिधूना पीएचसी के डॉ. आलोक कुमार, राजकीय चिकित्सालय डॉ. प्रदीप कुमार, वाराणसी सीएमओ कार्यालय के अधीन स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ज्योत्सना पांडेय और प्रयागराज के सैदाबाद सीएचसी डॉ. रेखा देवी को बर्खास्त करने के निर्देश अपर मुख्य सचिव को दिया गया।
ब्रजेश पाठक ने बताया कि सहारनपुर कैलाशपुर पीएचसी के डॉ. अमित कुमार, अलीगढ़ जवां सीएचसी के डॉ. अन्दलीव रुवाब शुयेब, प्रयागराज राम नगर सीएचसी के डॉ. विजय कुमार गुप्ता, झांसी बबीना पीएचसी के डॉ. अजय विक्रम सिंह, बाराबंकी जैदपुर सीएचसी के डॉ. बेनजीर, सुल्तानपुर जयसिंहपुर सीएचसी डॉ. जगराम वर्मा, सुल्तानपुर अखंडनगर पीएचसी के डॉ. सत्यनाम कुमार भारतीय और बरेली मीरगंज सीएचसी के डॉ. सुधाकर पांडेय को बर्खास्त करने के लिए अपर मुख्य सचिव को निर्देश दिए हैं। मरीजों से अभद्रता पर चार डॉक्टर नपे मरीजों से अभद्रता के आरोप में चार डॉक्टरों पर कड़ी कार्रवाई की गई है। शिकायत के बाद चारों आरोपी डॉक्टरों के खिलाफ जांच कराई गई। इसके बाद चारों डॉक्टरों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इनमें लखनऊ के रामसागर मिश्र संयुक्त चिकित्सालय की डॉ. नेहा सिंह (सेठिया), महराजगंज जिला संयुक्त चिकित्सालय की डॉ. शालिनी वर्मा, मथुरा फरह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की डॉ. अंजलि वर्मन, मथुरा फरह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राम गोपाल अधीक्षक शामिल हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




