Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsUP Deputy CM Keshav Prasad Maurya Criticizes Bihar s Jungle Raj and Family Politics
बिहार की जनता ने संदेश दियाः-जंगलराज, कट्टा राज और परिवारवाद का अब अंतः केशव

बिहार की जनता ने संदेश दियाः-जंगलराज, कट्टा राज और परिवारवाद का अब अंतः केशव

संक्षेप:

Lucknow News - लखनऊ, विशेष संवाददाता प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि बिहार

Nov 17, 2025 06:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

लखनऊ, विशेष संवाददाता प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि बिहार की जनता ने संदेश दे दिया है कि अब जंगलराज, कट्टा राज और परिवारवाद अंत की ओर है। बूथ लूटकर देश और प्रदेश को लूटना अब संभव नहीं। उन्होंने कहा कि यूपी में भाजपा को रोकना अखिलेश के बूते की बात नहीं, वह राहुल के रास्ते पर चल रहे हैं। केशव प्रसाद ने ये बातें सोमवार को झांसी दौरे के दौरान कहीं। उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट में डॉक्टरों के शामिल होने पर कहा कि पढ़े-लिखे लोगों का शामिल होना चिंता की बात, लेकिन उनका भी हश्र वही होगा जो देश के दुश्मनों का होना चाहिए।

उन्होंने लालू प्रसाद यादव के परिवार के बिखराव पर कहा कि परिवारवाद के अंत की अब शुरुआत हो गई है। इसी तरह यूपी में भी मुलायम सिंह यादव का परिवार बिखर चुका है। उन्होंने बिहार में अखिलेश से मुलाक़ात पर कहा कि वह पूछ रहे थे लड्डू कब खिलाओगे, हमने कहा था 14 को अब उन्हें खोज रहा हूँ, न्योता दे रहा हूं आएं रसगुल्ला-लड्डू खिलाएंगे। केशव प्रसाद ने कांग्रेस द्वारा एसआईआर के विरोध पर कहा कि राहुल गांधी ने वोट चोरी का मुद्दा उठाया और वह छह सीट पर सिमट गए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;