गोल्फ चौराहे पर चार परिचालकों ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने बचाया

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - लखनऊ में सोमवार सुबह सिटी बस के चार परिचालकों ने निजीकरण के विरोध में आत्मदाह करने का प्रयास किया। चारों ने पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की, जबकि उनके साथी वीडियो बना रहे थे। पुलिस ने समय पर चारों को बचा लिया और वीडियो बनाने वाले अन्य व्यक्तियों की तलाश कर रही है।

गोल्फ चौराहे पर चार परिचालकों ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने बचाया

लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी के लोहिया पथ गोल्फ चौराहे पर सोमवार सुबह सिटी बस के चार परिचालकों ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। वहीं, उनके अन्य साथी मोबाइल में वीडियो बना रहे थे। यह देखकर दौड़े पुलिस कर्मियों ने चारों संविदा चालकों को बचा लिया, जबकि वीडियो बना रहे उनके साथी भाग निकले। गौतमपल्ली पुलिस संविदा चालकों से पूछताछ कर रही है। वीडियो बनाने वाले उनके साथियों की तलाश कर रही है। बीते कई दिनों से संविदा से निजी संस्था के अधीन किए जाने के विरोध में दुबग्गा में सिटी बस के परिचालक विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

सोमवार सुबह चार परिचालक औरैया निवासी मुकेश सैनी, उन्नाव के ज्ञानेंद्र, कानपुर के नितिन और गोंडा के अभिषेक कुछ अन्य साथियों के साथ मांगों को लेकर गोल्फ चौराहे पर पहुंचे। चारों ने खुद पर पेट्रोल उड़ेल लिया। वहीं इनके अन्य साथी मोबाइल से वीडियो बना रहे थे। यह देख पुलिस कर्मी दौड़े चारों को आनन फानन बचा लिया और गौतमपल्ली थाने लेकर पहुंचे। चारों के पकड़े जाने पर वीडियो बना रहे उनके साथी भाग निकले। पुलिस चारों से पूछताछ कर रही है। एसीपी हजरतगंज विकास जायसवाल के मुताबिक चारों गोपनीय तरीके से साजिश के तहत आत्मदाह का प्रयास करने आए थे। वह आत्मदाह की वीडियो भी बनवा रहे थे। जांच की जा रही है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।