जाड़े की छुट्टियों में शिक्षक़ों के परस्पर स्थानांतरण की मांग

Jan 01, 2026 07:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ ने जाड़े की छुट्टियों के दौरान पारस्परिक स्थानांतरण प्रक्रिया को पूरा करने की मांग की है। संगठन ने जिम्मेदार अधिकारियों को पत्र भेजकर इस प्रक्रिया को तुरंत शुरू करने की अपील की है। शिक्षकों का कहना है कि बिना आदेश के नए साल में उनकी कठिनाई बढ़ रही है।

जाड़े की छुट्टियों में शिक्षक़ों के परस्पर स्थानांतरण की मांग

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ ने जाड़े की छुट्टियों (शीतावकाश) के दौरान पारस्पकि स्थानांतरण प्रक्रिया पूरी करने की मांग की है। संगठन ने बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री समेत अन्य जिम्मेदारों को पत्र भेजकर पारस्परिक स्थानांतरण की प्रक्रिया तत्काल शुरू कराने की मांग की है। संगठन के अध्यक्ष ने बताया कि बेसिक शिक्षा में गर्मी और जाड़े की छुट्टियों में परिषदीय शिक्षकों के जिले के अंदर (अंतःजनपदीय) तथा जिले के बाहर (अंतरजनपदीय) पारस्परिक स्थानांतरण किए जाने की व्यवस्था है। जाड़े की छुट्टिया आज से प्रारम्भ हो गईं लेकिन इस संबंध में अब तक कोई आदेश नहीं दिए गए हैं। इससे पारस्परिक स्थानांतरण की प्रतीक्षा कर रहे हजारों शिक्षकों के लिए नया साल फीका पड़ता दिखाई दें रहा है, जिसको लेकर शिक्षकों में असंतोष है।

उन्होंने बताया कि पारस्परिक स्थानांतरण के लिए जल्द आदेश जारी नहीं किया गया तो शीतकालीन अवकाश में शिक्षकों को पारस्परिक स्थानांतरण मिलना कठिन हो जाएगा, क्योंकि आदेश जारी किए जाने के बाद तालमेल (पेयर) बनाने का प्रक्रिया पूर्ण करने, सत्यापन आदि में समय लगता है। ऐसे में जल्द समयसारिणी जारी कर समायोजन की प्रक्रिया पूरी की जाए ताकि दूर के विद्यालयों में अध्यापन कर रहे शिक्षक जाड़े के मौसम में अपने घर के नजदीक पहुंचने का अवसर मिल सके। उन्होंने सरकार के मांग की है कि अविलम्ब पारस्परिक स्थानांतरण के लिए आदेश जारी किए जाएं एवं पोर्टल खोला जाए, जिससे आवेदन कर समयसीमा के अंदर तालमेल बना कर शिक्षक एक दूसरे की तलाश कर सकें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।