भाजपा राज में यूपी विकास के सभी क्षेत्रों में पिछड़ा: अखिलेश
UP backward in all areas of development under BJP rule: Akhilesh UP backward in all areas of development under BJP rule: Akhilesh UP backward in all a
- अवैध खनन और वृक्षों के कटान का धंधा चल रहा
लखनऊ- विशेष संवाददाता
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा राज में उत्तर प्रदेश विकास के सभी क्षेत्र में पिछड़ता जा रहा है। अवैध खनन और वृक्षों के अवैध कटान का धंधा चल रहा है। भय, भ्रष्टाचार और उत्पीड़न के रास्ते वह समाज को तबाह कर रही है।
अखिलेश ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा है कि पिछड़ों, दलितों, बुनकरों और दस्तकारों की हालत सरकारी उपेक्षा के चलते दयनीय होती जा रही है। भाजपा सरकार ने परम्परागत उद्योगों के कारीगरों को आर्थिक-सामाजिक सुरक्षा देने के बजाय समाजवादी सरकार की योजना और जनपदीय कारीगरों की उपलब्धियों को अपनी बताकर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर ली है। भाजपा सरकार के समय जिले के उद्योगों से जुड़े कारीगरों को ‘एक जिला एक उत्पाद‘ योजना का लाभ तो मिलने से रहा, बिचौलियों की जरूर बन आई है।
उन्होंने कहा है कि भाजपा राज में प्रत्येक जिले के नए-नए अपराधिक उत्पाद पैदा कर दिए हैं। ऐसे संगठित गिरोह में हैं जिनका काम खनिज सम्पदा की लूट करना और वृक्षों का अवैध कटान करना है। वृक्षारोपण के नाम पर भाजपा सरकार केवल कागजी खानापूर्ति करती है। अवैध कटान और पशुओं की तस्करी को भाजपा प्रोत्साहित करती है। इसके चलते कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। अपराधियों पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। जनता की अदालत में भाजपा को इन सब कुकृत्यों के लिए जवाब देना ही होगा।