लखनऊ व दिल्ली में संघ कार्यालयों पर होना था हमला

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - -दोनों आतंकियों से मिले हैं लखनऊ व दिल्ली के नक्शे लखनऊ, विशेष संवाददाता

लखनऊ व दिल्ली में संघ कार्यालयों पर होना था हमला

लखनऊ, विशेष संवाददातायूपी एटीएस द्वारा नोएडा में गुरुवार को गिरफ्तार किए गए दो संदिग्ध आतंकियों से पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है। दोनों संदिग्ध आतंकियों ने कुबूला है कि उनकी तैयारी लखनऊ व दिल्ली में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के दफ्तरों पर हमला करने की थी। इसके लिए एके-47 व हैंड ग्रेनेड से हमला किया जाना था।एटीएस के सूत्रों ने बताया कि नोएडा में गिरफ्तार किए गए दोनों संदिग्ध आतंकियों तुषार चौहान उर्फ हिजबुल्ला अली खान और समीर खान पाकिस्तानी गैंगेस्टर शहजाद भट्टी व आबिद जट के संपर्क में थे। शहजाद भट्टी ने उनको कई टारगेट दिए थे। उनसे बड़े सरकारी भवनों में हमला करने को कहा गया था।

साथ ही भाजपा व संघ के बड़े नेताओं और कार्यालयों को निशाने पर लेने का टारगेट था। इसके लिए दोनों को दिल्ली व लखनऊ के नक्शे मुहैया कराए गए थे। उन्हें दिल्ली में संघ कार्यालय और लखनऊ में संघ कार्यालय के रेकी करने की हिदायत दी गई थी। दोनों में संघ कार्यालय की रेकी भी की थी। दोनों को ही जल्द हमला करने का दिन और समय बताया जाना था। फिलहाल यूपी एटीएस दोनों को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।