ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊयूपी विधानसभा अध्यक्ष की पुस्तक का ढाका में लोकार्पण

यूपी विधानसभा अध्यक्ष की पुस्तक का ढाका में लोकार्पण

- लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने किया गीता रिविजेटेड का किया लोकार्पणविशेष संवाददाता- राज्य मुख्यालययूपी विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित की अंग्रेजी पुस्तक गीता रिविजेडेट का लोकार्पण बंगलादेश...

यूपी विधानसभा अध्यक्ष की पुस्तक का ढाका में लोकार्पण
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊWed, 08 Nov 2017 08:37 PM
ऐप पर पढ़ें

- लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने किया गीता रिविजेटेड का किया लोकार्पणविशेष संवाददाता- राज्य मुख्यालययूपी विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित की अंग्रेजी पुस्तक गीता रिविजेडेट का लोकार्पण बंगलादेश की राजधानी ढाका में भारत की लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने किया। ढाका के एक प्रतिष्ठित पांच तारा होटल में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में श्रीमती महाजन के साथ भारतीय उच्चायुक्त हर्ष वर्धन श्रींग्ला और श्री दीक्षित स्वयं मौजूद थे। इस मौके पर सांसद देवेंद्र सिंह भोले, असम विधानसभा के अध्यक्ष देवेंद्र पाल, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष चौधरी विजय कुमार, उत्तराखंड विधानसभा के अध्यक्ष प्रमोद कुमार, दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष राम निवास गोयल आदि अनेक नेताओं ने श्री दीक्षित को उत्कृष्ट लेखन के लिए बधाई दी। लोकसभा महासचिव अनूप मिश्र, राज्य महासचिव देशदीपक वर्मा और बंग्लादेश में भारतीय दूतावास के कई अधिकारियों ने उन्हें बधाई दी। उच्चायुक्त हर्षवर्धन ने कहा कि वे इस पुस्तक को ढाका के पुस्तकालय में रखेंगे। खास बात यह है कि श्री दीक्षित वहां कामनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन में भाग लेने के लिए ढाका में गए हैं। उन्होंने बैठक में युवा भागीदारी विषय पर भारत की संसदीय संस्थाओं के कामकाज पर अपने विचार भी रखे। साथ ही नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा युवा भागीदारी को बढ़ाने वाले सरकारी कार्यक्रमों का उल्लेख भी किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें