ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊविधानसभा बजट सत्र के कार्यक्रम में फेरबदल

विधानसभा बजट सत्र के कार्यक्रम में फेरबदल

राज्य मुख्यालय। यूपी विधानसभा के बजट सत्र के कार्यक्रम में फेरबदल किया गया है। यह फेरबदल गोरखपुर और फूलपुर उप चुनाव तथा राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर किया गया है। मंगलवार को विधानसभा की बैठक 12 मार्च...

विधानसभा बजट सत्र के कार्यक्रम में फेरबदल
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊTue, 06 Mar 2018 08:37 PM
ऐप पर पढ़ें

विशेष संवाददाता -राज्य मुख्यालय

यूपी विधानसभा के बजट सत्र के कार्यक्रम में फेरबदल किया गया है। यह फेरबदल गोरखपुर और फूलपुर उप चुनाव तथा राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर किया गया है। मंगलवार को विधानसभा की बैठक 12 मार्च सबेरे 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। अब विधानसभा के बजट सत्र की बैठकें 12, 13, 14 और 15 मार्च को होगी। इसके बाद 16 मार्च से 21 मार्च तक विधानसभा की बैठकें नहीं होंगी। 20, 22 और 26 मार्च को विधानसभा की बैठकें होंगी। पहले तय कार्यक्रम के अनुसार 16 मार्च तक ही बजट सत्र की बैठकें होनी थीं। लेकिन अब पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में बदलाव किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें