ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊरिटायर होने के बाद सृजनात्मक काम करना अच्छा-दीक्षित

रिटायर होने के बाद सृजनात्मक काम करना अच्छा-दीक्षित

राज्य मुख्यालय।

रिटायर होने के बाद सृजनात्मक काम करना अच्छा-दीक्षित
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊWed, 04 Jul 2018 09:23 PM
ऐप पर पढ़ें

विशेष संवाददाता - राज्य मुख्यालय

यूपी विधान सभा सचिवालय कर्मचारी कल्याण संगठन के तत्वाधान में सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों को बुधवार को भावभीनी विदाई दी गई।

विधानभवन के राजर्षि पुरुषोत्तम दास टण्डन हाल में आयोजित विदाई समारोह में कर्मचारी कल्याण संगठन के संरक्षक व विधान सभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने कहा कि सेवानिवृत्त शब्द रिटायर्ड यूरोपीय शब्द की जगह आया है। उन्होंने कहा कि सत्त कर्म करते हुए जीना इतिहास काल खण्ड के पहले से ऐसा था।

सेवानिवृत्त होने के पश्चात खालीपन न महसूस करते हुए सृजनात्मक कार्य किया जाए तो अच्छा होगा। सेवानिवृत्ति के पश्चात चाहे व्यवस्थित दिनचर्या बनाएं या अव्यवस्थित दिनचर्या का आनन्द लें इसका अधिकार उन्हें होता है। इसके साथ ही श्री दीक्षित ने सभी को अपनी भाषा, आचार, विचार व आनन्द मन से जीवन में शतायु होने की कामना की। इस अवसर पर संगठन के सभापति व प्रमुख सचिव, विधान सभा, प्रदीप दुबे तथा विशेष सचिव, संगठन के सचिव अशोक चौबे सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें