यूपी आपदा प्रबंधन पर खर्च होंगे 410 करोड़: मुख्य सचिव

Apr 10, 2026 07:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - - आपदा प्रबंधन प्राधिकरण समिति की बैठक में फैसला - बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों

यूपी आपदा प्रबंधन पर खर्च होंगे 410 करोड़: मुख्य सचिव

लखनऊ, विशेष संवाददातायूपी में आने वाली आपदाओं से निपटने के लिए 410 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। इससे प्राकृतिक आपदाओं से निपटने की तैयारी की जाएगी और बेमौसम बारिश से फसलों के नुकसान पर किसानों को तुरंत मुआवजा दिया जाएगा। मुख्य सचिव एसपी गोयल की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की राज्य कार्यकारिणी समिति की महत्वपूर्ण बैठक में यह फैसला हुआ।मुख्य सचिव ने बैठक में आपदा प्रबंधन संबंधित 31 परियोजनाओं को मंजूरी दी। उन्होंने कहा कि राज्य में आपदा प्रबंधन की व्यवस्थाएं और बेहतर की जाएं। आपदा से बचाव संबंधी योजनाओं को समय से पूरी की जाएं।

असमय आने वाली प्राकृतिक आपदाओं के प्रति पूरी तैयारी रखी जाए, ताकि आम जनमानस को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। साथ ही, बेमौसम बारिश के कारण फसल क्षति से प्रभावित किसानों को शीघ्र मुआवजा उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।स्वीकृत परियोजनाओं में मानव-वन्यजीव द्वंद्व को कम करने के लिए 34.75 करोड़ रुपये, अयोध्या में बाढ़ शरणालय के निर्माण 19.31 लाख तथा वाराणसी के घाटों पर फ्लोटिंग बैरियर निर्माण पर 5.28 करोड़ रुपये खर्च होंगे। बाढ़ प्रभावित 44 जिलों की तहसीलों में रबराइज्ड मोटर बोट की खरीद पर 40 करोड़, ग्राम स्तर पर आपदा प्रबंधन योजनाएं तैयार करने पर 43.45 करोड़, बाल तरणवीर कार्यक्रम पर 7.5 करोड़ रुपये खर्च होंगे।इसके अलावा नगर निगम कार्मिकों के प्रशिक्षण देने पर 5.18 करोड़, नागरिक सुरक्षा विभाग के स्वयंसेवकों के प्रशिक्षण पर 14.62 करोड़ तथा होमगार्ड्स को आपदा परिस्थितियों में बचाव कार्यों के लिए प्रशिक्षित करने पर 8.23 करोड़ रुपये खर्च होंगे। बैठक में प्रमुख सचिव राजस्व अपर्णा यू ने एक-एक परियोजनाओं का प्रस्ताव रखा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।