ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊअज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, इलाज के दौरान मौत

अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, इलाज के दौरान मौत

बीती रात अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को ठोकर मार दी। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल साइकिल सवार को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां हालत गम्भीर होने से बहराइच रेफर कर दिया गया। बहराइच में...

अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, इलाज के दौरान मौत
हिन्दुस्तान संवाद,इकौना (श्रावस्ती)Mon, 01 Jan 2018 06:58 PM
ऐप पर पढ़ें

बीती रात अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को ठोकर मार दी। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल साइकिल सवार को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां हालत गम्भीर होने से बहराइच रेफर कर दिया गया। बहराइच में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
थाना क्षेत्र इकौना के ग्राम कंजड़वा निवासी अशोक कुमार पुत्र बदलूराम देर रात साइकिल से इकौना तहसील होते हुये अपने घर वापस लौट रहा था। इस दौरान बौद्ध परिपथ पर विपरीत दिशा से आ रहा अज्ञात वाहन  सामने से ठोकर मार कर फरार हो गया। अशोक कुमार घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा कराहता रहा। कुछ राहगीरों ने घटना को देखकर 108 को सूचित किया और उसे इकौना के सीएचसी में भर्ती कराया गया। इसके बाद परिवारीजनों को सूचना देकर बुलवाया गया। हालत गम्भीर होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद बहराइच रेफर कर दिया गया। जहां सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें