ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊकेंद्रीय मंत्री शिव प्रताप ने कहा, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के हैं 3 विकल्प 

केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप ने कहा, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के हैं 3 विकल्प 

केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शिवप्रताप शुक्ल ने कहा है कि राम मंदिर कभी भाजपा का चुनावी मुद्दा नहीं रहा। यह आस्था का विषय है। मंदिर सरकार नहीं जनता और साधु-संत बनाते हैं। सरकार मंदिर व मस्जिद बनाने का...

केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप ने कहा, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के हैं 3 विकल्प 
वरिष्ठ संवाददाता, फैजाबाद Sun, 18 Nov 2018 03:00 PM
ऐप पर पढ़ें

केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शिवप्रताप शुक्ल ने कहा है कि राम मंदिर कभी भाजपा का चुनावी मुद्दा नहीं रहा। यह आस्था का विषय है। मंदिर सरकार नहीं जनता और साधु-संत बनाते हैं। सरकार मंदिर व मस्जिद बनाने का   काम नहीं करती है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार कर रही है। 

शिवप्रताप शुक्ल ने बताया कि राम मंदिर बनाने के तीन विकल्प हैं कानून, आम सहमति या फिर सुप्रीम कोर्ट का फैसला। श्री शुक्ल ने केंद्र सरकार की योजनाओं का भी गुणगान किया। उन्होंने बताया कि मुद्रा योजना में 13 करोड़ लोगों को रोजगार दिया गया है। जनधन योजना में 32 करोड़ लोगों का खाता खोला गया। इन खातों में 86 हजार करोड़ रुपए जमा हुए हैं।

इसके पूर्व  शिवप्रताप शुक्ल ने शहर के रिकाबगंज में एक शोरूम का उद्घाटन किया। साथ ही अयोध्या में हनुमानगढ़ी का दर्शन किया। इस दौरान केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री के साथ अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रुदौली विधायक रामचंद्र यादव, भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ चंद्र प्रकाश त्रिपाठी, अभिषेक मिश्र, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू,भाजपा के वरिष्ठ नेता शक्ति सिंह व पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष विजय गुप्त समेत अन्य मौजूद रहे।

वहीं बीजेपी के चर्चित विधायक सुरेन्द्र सिंह ने परोक्ष रूप से आस्था को संविधान से ऊपर बताते हुए कहा है कि नरेन्द्र मोदी और योगी आदित्यनाथ जैसे हिन्दुत्ववादी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के रहते अयोध्या में भगवान राम तम्बू में रहें, इससे बड़ा दुर्भाग्य और कुछ नहीं हो सकता। अपने विवादित बयानों के लिये अक्सर सुर्खियों में रहने वाले, बैरिया से बीजेपी विधायक सिंह ने शनिवार को बलिया में एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा कि कानून के जरिये राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त होना चाहिये। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें