ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊलखनऊ में बदला राजनाथ सिंह का पता, खाली किया सरकारी बंगला, निजी घर में हुए शिफ्ट

लखनऊ में बदला राजनाथ सिंह का पता, खाली किया सरकारी बंगला, निजी घर में हुए शिफ्ट

केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह एक सप्ताह के भीतर अपने निजी आवास में शिफ्ट हो जाएंगे। इसके लिए उनके आवास पर तैयारियां चल रही हैं। राज्य सरकार के नोटिस की अवधि पूरी होने से पहले ही उनका सरकारी बंगला...

लखनऊ में बदला राजनाथ सिंह का पता, खाली किया सरकारी बंगला, निजी घर में हुए शिफ्ट
लाइव हिन्दुस्तान टीम,लखनऊSun, 20 May 2018 10:35 PM
ऐप पर पढ़ें

केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह एक सप्ताह के भीतर अपने निजी आवास में शिफ्ट हो जाएंगे। इसके लिए उनके आवास पर तैयारियां चल रही हैं। राज्य सरकार के नोटिस की अवधि पूरी होने से पहले ही उनका सरकारी बंगला चार कालिदास मार्ग खाली हो जाएगा। उनका नया पता 3/206 विपुलखण्ड होगा।

राज्य सम्पत्ति विभाग के नोटिस के बाद सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों को सरकारी बंगले खाली करने पड़ रहे हैं। राजनाथ सिंह ने सबसे पहले अपना सरकारी बंगला खाली करने को कहा था। अभी तक वह मुख्यमंत्री के बगल वाले 4, कालिदास मार्ग बंगले में रहते थे। विपुलखण्ड आवास पर गृहमंत्री की जरूरत के हिसाब से चीजें दुरुस्त की जा रही हैं। बंगले के टूट-फूट की मरम्मत के बाद गृहमंत्री का सारा सामान यहां आ जाएगा।

गृहमंत्री को जब लखनऊ आना होगा तब वह इसी बंगले में रुकेंगे। वह यहां जनता से भी मिलेंगे। इसके लिए उस हिसाब से व्यवस्था की जा रही है। उनके स्टाफ, सुरक्षा कर्मी आदि के बैठने का भी इंतजाम किया जाएगा। यहां उनका एक छोटा सा कार्यालय भी रहेगा। उनके प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी के भी यहां बैठने का इंतजाम होगा।

गृहमंत्री का सरकारी बंगला एक सप्ताह के भीतर खाली हो जाएगा। उनके रहने के लिए विपुलखण्ड स्थित निजी आवास को दुरुस्त कराया जा रहा है। इसके ठीक होते ही उनका सामान इस बंगले में आ जाएगा।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें