बैंक प्रबंधक को सरेराह पीटा, मुकदमा
Lucknow News - नगराम थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंधक पर 10 से 15 अज्ञात हमलावरों ने हमला किया। हमलावरों ने सड़क पर डाला खड़ा कर उनकी कार रोकी और मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रबंधक ने हमले के पीछे पिछले विवाद का जिक्र किया।

नगराम थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की केवली शाखा प्रबंधक के साथ 10 से 15 अज्ञात हमलावरों ने बड़ेहा गांव के पास सड़क पर डाला खड़ा कर उनकी कार रोक ली। गाली गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की। पुलिस ने शाखा प्रबंध की तहरीर की पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। केवली शाखा के प्रबंधक राकेश कुमार शुक्रवार को सुबह दस बजे अपनी कार से बैंक जा रहे थे। आरोप है कि बड़ेहा के पास घात लगाए बैठे 10 से 15 अज्ञात हमलावरों ने सड़क पर डाला खड़ा कर रास्ता ब्लॉक कर दिया।
इसके बाद आरोपियों ने उनके साथ अभद्रता और मारपीट की। पीड़ित प्रबंधक ने बताया कि बीते मंगलवार को बड़ेहा के पास एक डाला चालक की ओर से साइड़ न देने को लेकर कहासुनी हुई थी। उन्होंने ओवरटेक किया तो डाला चालक ने कट मार दिया था। उस समय समझाने के बाद मामला शांत हो गया था। शुक्रवार को सुबह बैंक जाते समय रास्ते में हमला किया गया। थाना प्रभारी नगराम विवेक चौधरी ने बताया कि पीड़ित मैनेजर की तहरीर पर हमलावारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गाडी मे लगे वीडियो में कार रोकने का वीडियो है, सीट पर क्या हुआ है वह कैमरे में रिकॉर्ड नहीं हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



