काकोरी में हत्या कर फेंकी गई महिला की पहचान नहीं

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - काकोरी,संवाददाता। काकोरी के मदारपुर पुरैना मार्ग के किनारे हत्या कर फेंकी गई महिला की

काकोरी में हत्या कर फेंकी गई महिला की पहचान नहीं

काकोरी,संवाददाता। काकोरी के मदारपुर पुरैना मार्ग के किनारे हत्या कर फेंकी गई महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी।गुरुवार की सुबह मदारपुर से पुरैना मार्ग पर सड़क के किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिला था। महिला की नुकीले और धारदार हथियार से हत्या कर शव को यहां फेंका गया था। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने महिला का शव देखा तो पुलिस को घटना की जानकारी दी। वहीं पुलिस ने देर रात निकलने वाले वाहनों की सीसीटीवी फुटेज से तलाश शुरू की। अंदेशा है कि किसी चार पहिया वाहन से शव को कथरी में लपेटकर काकोरी में फेंका गया है।

पुलिस की तीन टीमें महिला की पहचान संग खुलासे के लिए लगी है। माल थाना क्षेत्र की महिला होने की जानकारी पर पुलिस की एक टीम माल थाना क्षेत्र भी गई, लेकिन महिला की पहचान नहीं हो सकी। इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि सौ से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया है। कुछ संदिग्ध वाहनों की पहचान कर तलाश की जा रही है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।