
लोहिया चौराहे पर 200 मीटर लंबा लंबा अंडरपास बनेगा
संक्षेप: Lucknow News - -पीक ऑवर में लगने वाले जाम से मिलेगी राहत, बिना फंसे निकलेंगे वाहन -इंदिरा नगर
लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। लोहिया पथ पर स्थित लोहिया चौराहे पर अंडर पास का निर्माण किया जाएगा। यह दो सौ मीटर लंबा होगा। इसके निर्माण से यहां पीक ऑवर में अक्सर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी, बिना फंसे वाहन आसानी से आ-जा सकेंगे। इंदिरा नगर और गोमती नगर से आने-जाने वालों को सुविधा होगी। पीक ऑवर में लोहिया चौराहे से गोमती नगर, इंदिरा नगर, रवींद्र पल्ली, लक्ष्मणपुरी, नेहरू इंक्लेव आदि की तरफ से काफी संख्या में वाहनों की आवाजाही होती है। फैजाबाद रोड की तरफ से आने-जाने वाली रोडवेज की बसें भी इसी चौराहे से होकर निकलती हैं। ऐसे में यहां जाम की स्थिति बनती है।

रवींद्रपल्ली साइड से आने वाले वाहनों को बंदरियाबाग की तरफ जाने के लिए चौराहा से मुड़ने में काफी असुविधा होती है। कमोवेश यही स्थित अंबेडकर पार्क की तरफ से आकर फैजाबाद रोड की तरफ जाने वाले वाहनों की भी होती है। आए दिन वाहनों का अधिक दबाव होने से चौराहे को पैदल पार करना भी मुश्किल होता है। 57.33 करोड़ की लागत से बनेगा अंडरपास निर्माण के लिए सेतु निगम ने खाका तैयार करते हुए इसका प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। वहां से मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। यह दो सौ मीटर लंबा होगा। निर्माण कार्य के लिए 57.33 करोड़ रुपये की लागत का प्रस्ताव बनाया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने भी अंडरपास की जरुरत बताई ट्रैफिक पुलिस विभाग ने भी लोहिया चौराहे पर अंडरपास की आवश्यकता जताते हुए अपनी तरफ से भी अंडरपास निर्माण के लिए सुझाव दिया है। पीडब्ल्यूडी और सेतु निगम से इसके लिए अनुरोध भी किया है। डीसीपी ट्रैफिक कमलेश दीक्षित का कहना है कि लोहिया चौराहा पर अंडरपास बन जाने से वाहनों के आवागमन में काफी सुविधा हो जाएगी। पीक ऑवर में ट्रैफिक का दबाव पड़ने पर भी जाम की स्थिति नहीं बनेगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




