दो युवकों को चाकू मारा, तेजाब फेंकादो युवकों को चाकू मारा, तेजाब फेंका

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

दो युवकों को चाकू मारा, तेजाब फेंकादो युवकों को चाकू मारा, तेजाब फेंकादो युवकों को चाकू मारा, तेजाब फेंकादो युवकों को चाकू मारा, तेजाब फेंकादो युवकों

दो युवकों को चाकू मारा, तेजाब फेंकादो युवकों को चाकू मारा, तेजाब फेंका

महिला से जीजा ने छेड़छाड़ की, पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश - मड़ियांव में पुलिस से शिकायत पर युवक और उसके साथी को पीटा, तेजाब डालालखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता।मड़ियांव के फैजुल्लागंज में गाली-गलौज की शिकायत पुलिस चौकी में करने से नाराज दबंगों ने प्राइवेट नौकरी करने वाले रमजान अली और उसके दोस्त पर हमला बोल दिया। जमकर पीटा, चाकू से हमला किया और तेजाब डाल दिया। दोनों की हालत गंभीर है। उधर, बाजारखाला में छेड़छाड़ के विरोध पर एक महिला ने अपने जीजा और कुछ रिश्तेदारों पर हमले का आरोप लगाया है। विरोध पर पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश की। पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर लिया है।फैजुल्लागंज

निवासी रमजान अली के मुताबिक गुरुवार देर रात वह घर लौट रहे थे। इस बीच रास्ते में चांद, मुहर अली, मोहम्मद रजमान मिले। तीनों नशे में थे। गाली-गलौज करने लगे। विरोध पर धमकी दी और हाथापाई करने लगे। किसी तरह वहां से निकलकर भागे। फैजुल्लागंज चौकी पहुंचकर घटना की शिकायत की। इसके बाद घर पहुंचे। कुछ देर बाद चांद और उसके साथी घर आ गए। पुलिस में शिकायत करने पर नाराजगी जताई। गाली-गलौज कर हाथापाई करने लगे। विरोध पर हमला बोल दिया। डंडों और लाठी से हमलावर पीट रहे थे। शोर सुनकर साथी नासिर बचाव में दौड़े। रमजान अली ने बताया कि हमलावरों ने उन्हें और नासिर को चाकू मार दी। खून निकलने लगा। इसके बाद भागते समय तेजाब की बोतल उड़ेल दी। इसके बाद फरार हो गए। आनन फानन मोहल्ले और घरवालों ने अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने इलाज किया। इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा ने बताया कि पीड़ित रमजान अली की तहरीर पर हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तलाश में दबिश दी जा रही है। रमजान अली और उसके साथी को चाकू मारी है। तेजाब की बोतल लेकर हमलावर पहुंचे थे, लेकिन डाल नहीं पाए थे।उधर, बाजारखाला निवासी एक महिला ने अपने बहनोई और रिश्तेदारों पर हमले का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि 30 मार्च को वह घर पर अकेली थी। पति काम पर गए थे। इस बीच जीजा घर पर पहुंचे। वह छेड़छाड़ करने लगे। विरोध पर पीट दिया। इस बीच बड़ी बहन और जीजा के अन्य परिवारीजन भी आ गए। उन्होंने भी जमकर पीटा। धक्का देकर भागी तो पेट्रोल उड़ेल दिया। फिर आग लगाने की कोशिश की। पीड़िता ने अपने जीजा और बहन के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर ब्रजेश सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि दोनों पक्षों में प्रापर्टी कब्जे को लेकर विवाद है।पुलिस समय से करती कार्रवाई तो हमलावर न डाल पाते तेजाब :तेजाब हमले में घायल फैजुल्लागंज निवासी रमजान अली ने बताया कि जब रात में उन्होंने चौकी पर जाकर हमलावरों के खिलाफ शिकायत की थी। उसी समय पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई कर देती तो हमलावर न तो चाकू मारते। न ही तेजाब से हमला कर पाते। पुलिस की लापरवाही से यह हमला हुआ है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।