ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊरामनगरी में उमा बोलीं - राममंदिर पर साहसिक निर्णय लें मोदी और योगी 

रामनगरी में उमा बोलीं - राममंदिर पर साहसिक निर्णय लें मोदी और योगी 

केन्द्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि राम मंदिर के लिए लाखों लोग बलिदान दे चुके हैं। रामभक्त अब राम मंदिर निर्माण का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी और योगी साहसिक निर्णय लें जिससे राष्ट्र के...

रामनगरी में उमा बोलीं - राममंदिर पर साहसिक निर्णय लें मोदी और योगी 
1/ 2रामनगरी में उमा बोलीं - राममंदिर पर साहसिक निर्णय लें मोदी और योगी 
नागेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक किया
2/ 2नागेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक किया
हिन्दुस्तान टीम , फैजाबाद। Tue, 26 Jun 2018 05:14 PM
ऐप पर पढ़ें

केन्द्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि राम मंदिर के लिए लाखों लोग बलिदान दे चुके हैं। रामभक्त अब राम मंदिर निर्माण का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी और योगी साहसिक निर्णय लें जिससे राष्ट्र के संकल्प को साकार कर सकें। उन्होंने कहा कि कोर्ट भी प्रमाणित कर चुका है कि यही राम जन्म भूमि है। बात अब केवल जमीन की है। हमें कोर्ट का हर निर्णय स्वीकार होगा। 
ये बातें केन्द्रीय मंत्री उमा भारती रामजन्मभूमि दर्शन के उपरांत मीडिया से कहीं। उन्होंने कहा कि सीबीआई ने हमको नहीं राम भक्तों की आस्था को दोषी माना है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर मुद्दे को 2019 के चुनाव से ना जोड़ा जाए।  2019 के पहले राम मंदिर बने इसके लिए ऐसा कोई दबाव नहीं डालूंगी। चाहे अभी बने या बाद में। चुनाव परिणाम कुछ भी हो उन्हें कोई भी फिक्र नहीं। उन्होंने कहा कि राम मंदिर आने वाली पीढि़यों के लिए अमूल्य धरोहर होगी।
महंत नृत्य गोपालदास के जन्मोत्सव में शामिल हुईं
केन्द्र पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मंत्री उमा भारती सोमवार की देर शाम फैजाबाद पहुंचीं। उन्होंने मंगलवार को अयोध्या पहुंचकर सरयू पूजन के बाद नागेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक किया। इसके अलावा हनुमानगढ़ी, कनकभवन तथा रामजन्मभूमि का दर्शन किया। दर्शन के उपरांत सुश्री भारती श्रीराम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास के जन्मोत्सव में शामिल हुईं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें