Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsUIDAI s Rangoli Uday Wins First Prize at Lucknow Exhibition
आधार शुभंकर उदय की रंगोली ने जीता प्रथम पुरस्कार

आधार शुभंकर उदय की रंगोली ने जीता प्रथम पुरस्कार

संक्षेप:

Lucknow News - लखनऊ में आयोजित प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) की रंगोली ‘उदय’ को प्रथम पुरस्कार मिला। यह रंगोली फूलों की पंखुड़ियों से बनाई गई थी और आधार की पहचान, समावेशन और जनसेवा का संदेश देती है। पुरस्कार यूआईडीएआई के अधिकारियों ने ग्रहण किया।

Feb 09, 2026 07:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

लखनऊ, संवाददाता। जन भवन में आयोजित प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई), शुभंकर ‘उदय’ की रंगोली को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस रंगोली को फूलों की पंखुड़ियों से तैयार किया गया था। यह रंगोली आधार की पहचान, समावेशन और जनसेवा के संदेश को प्रदर्शित करती है। सोमवार को यूआईडीएआई, क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से निदेशक आकाश दीप, उप निदेशक आदित्य बाजपेयी व एमटीओ राजेश कुमार, शालू यादव और इशीता वर्मा ने पुरस्कार ग्रहण किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें