Lucknow News: दो मजदूरों ने फांसी लगाकर जान दी
Lucknow News: लखनऊ के सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में बीती रात दो मजदूरों द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या की खबर आई है। एक घटना आजाद विहार कॉलोनी में और दूसरी नादरगंज में हुई। पुलिस ने मृतकों की पहचान कर ली है।

Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में बीती रात दो अलग-अलग स्थानों पर दो मजदूरों ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एक घटना आजाद विहार कॉलोनी में और दूसरी नादरगंज की झोपड़पट्टी में हुई。
प्रथम घटना
पहली घटना गुरुवार सुबह दरोगा खेड़ा स्थित आजाद विहार कॉलोनी फेस-2 की है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि आम के पेड़ की डाल से एक व्यक्ति गमछे के सहारे लटका हुआ है। मृतक की पहचान उन्नाव जिले के सोहरामऊ थाना अंतर्गत बेलौरा गांव निवासी सुनील कुमार पुत्र स्वर्गीय रामनाथ के रूप में हुई। सुनील उम्र करीब 40 वर्ष था और यहां किराए के कमरे में रहकर एक कंपनी में मजदूरी करता था।
दूसरी घटना
दूसरी घटना नादरगंज में हुई। यहां राजाजीपुरम झोपड़पट्टी निवासी मोहित यादव (19) अपने पिता कल्लू के साथ किराए पर रहता था। दोनों एक प्राइवेट कंपनी में मजदूरी करते थे। बीती रात कल्लू काम से बाहर गए थे। इसी दौरान मोहित ने कमरे के अंदर दरवाजा बंद कर लिया और पंखे के हुक में रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। मकान मालिक किसी काम से कमरे की तरफ गए तो खिड़की से मोहित को लटकता देख उन्होंने तुरंत मृतक के भाई राहुल को सूचना दी। परिजन पहुंचे और दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा। आनन-फानन में लोकबंधु अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मोहित को मृत घोषित कर दिया।


