ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊ दो माह की मासूम का हाथ पैर बांधकर खेत में फेंका

दो माह की मासूम का हाथ पैर बांधकर खेत में फेंका

बलरामपुर के महराजगंज तराई थाना क्षेत्र स्थित दांदव गांव के निकट शुक्रवार की शाम गन्ने के खेत में दो माह की लावारिस बच्ची पड़ी मिली। उसका हाथ, पैर रस्सी से बंधा था। पुलिस ने बच्ची को मेमोरियल...

 दो माह की मासूम का हाथ पैर बांधकर खेत में फेंका
निज संवाददाता ,बलरामपुर। Sat, 10 Aug 2019 06:24 PM
ऐप पर पढ़ें

बलरामपुर के महराजगंज तराई थाना क्षेत्र स्थित दांदव गांव के निकट शुक्रवार की शाम गन्ने के खेत में दो माह की लावारिस बच्ची पड़ी मिली। उसका हाथ, पैर रस्सी से बंधा था। पुलिस ने बच्ची को मेमोरियल चिकित्सालय में भर्ती कराया है। इलाज के बाद उसकी हालत ठीक हो गई है। 
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम करीब तीन बजे दांदव गांव के कुछ लोग घास छीलने गए थे। उन्होंने गन्ने के खेत से बच्ची के रोने की आवाज सुनी। पास जाकर देखा तो दो माह की बच्ची खेत में पड़ी थी। उसके हाथ पैर रस्सी से बंधे थे। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी प्रभारी निरीक्षक राजित राम को दी। एम्बुलेंस से बच्ची को थाने लाया गया। उसे तुरंत जिला मेमोरियल चिकित्सालय भेजा गया। पुलिस ने मामले से बाल कल्याण समिति को अवगत कराया। सदस्य संतोष गुप्ता ने अस्पताल पहुंचकर बच्ची का हाल चाल जाना। 
सीएमएस एसएचआई जैदी ने बाल रोग विशेषज्ञ डा. राजेश सिंह को बुलाकर बच्ची का परीक्षण कराया। जांच में पाया गया कि बच्ची के आंत में संक्रमण है। डा. राजेश पाण्डेय ने मासूम बच्ची को पोषण वार्ड में भर्ती कराया है। इलाज के बाद बच्ची की हालत सुधर गई है। संतोष गुप्ता ने बताया कि बच्ची के स्वस्थ्य होने पर उसे बाल गृह केन्द्र गोण्डा भेज दिया जाएगा। बच्ची के मां बाप का पता लगाया जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें