ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊइटियाथोक में दो लड़कियों ने एक साथ लगाई फांसी, एक की मौत

इटियाथोक में दो लड़कियों ने एक साथ लगाई फांसी, एक की मौत

इटियाथोक थाना क्षेत्र के पन्ना बगुलहा गांव के मजरे तकिया में शनिवार दोपहर बाद दो लड़कियों ने एक साथ फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। इस घटना में एक लड़की की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी को...

इटियाथोक में दो लड़कियों ने एक साथ लगाई फांसी, एक की मौत
हिन्दुस्तान संवाद,मेहनौन (गोंडा)Sat, 20 May 2017 05:26 PM
ऐप पर पढ़ें

इटियाथोक थाना क्षेत्र के पन्ना बगुलहा गांव के मजरे तकिया में शनिवार दोपहर बाद दो लड़कियों ने एक साथ फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। इस घटना में एक लड़की की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी को गांव वालों ने बचा लिया। दूसरी लड़की को गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बताया जाता है कि इस गांव के स्वर्गीय शौकत अली की 19 वर्षीय पुत्री नाजरीन अपने पड़ोसी हिदायतउल्ला की पुत्री तकरी के साथ शनिवार को दोपहर बाद घर से निकल कर गांव के बाग में पहुंच गई। दोनों ने एक ही पेड़ पर एक ही फंदे से आत्महत्या का प्रयास किया। इसी दौरान बगल में मवेशी चरा रही एक महिला ने दोनों को एक साथ लटकते देखा तो हल्ला-गुहार मचाया। उसकी चीख-पुकार सुन कर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक नाजरीन की मौत हो चुकी थी। तकरी को गंभीर हालत में नीचे उतारा गया। आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र इटियाथोक लगाया गया। जहां चिकित्सकों ने लड़की की हालत गंभीर बताई है। इस संबंध में दोनों के परिवारीजन किसी भी जानकारी से इनकार कर रहे हैं। परिवारवाले खुद हतप्रभ हैं कि दोनों ने ऐसा कदम क्यों उठाया। एसओ वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। अभी किसी की ओर से तहरीर नहीं मिली है।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें