ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊवाहन गन्ना लदी ट्राली से टकराया, दो की मौत, 8 गंभीर

वाहन गन्ना लदी ट्राली से टकराया, दो की मौत, 8 गंभीर

देव दर्शन कर घर लौट रहा परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गया। बुधवार रात करीब 11 बजे बोलेरो,  गन्ना लदी ट्राली से टकरा गई। वाहन दुर्घटना में बहराइच जनपद के एक व्यक्ति सहित दो लोगों की मौत हो गई।...

वाहन गन्ना लदी ट्राली से टकराया, दो की मौत, 8 गंभीर
हिन्दुस्तान संवाद,सीतापुर।Thu, 22 Mar 2018 02:05 PM
ऐप पर पढ़ें

देव दर्शन कर घर लौट रहा परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गया। बुधवार रात करीब 11 बजे बोलेरो,  गन्ना लदी ट्राली से टकरा गई। वाहन दुर्घटना में बहराइच जनपद के एक व्यक्ति सहित दो लोगों की मौत हो गई। गंभीर अवस्था में 8 लोगों को जिला अस्पताल लाया गया। हालत खराब होने पर सभी को लखनऊ ट्रामा सेंटर भेजा गया है। 
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दुर्गा पुरवा निवासी राघवेंद्र सिंह ने नई बोलेरो खरीदी थी। चौपहिया वाहन आने पर परिवार के 10 लोग देव- दर्शन करने के लिए नीमसार गए थे। देर रात पूरा परिवार घर लौट रहा था। रात करीब 11 बजे वाहन बरमी गांव के करीब पहुंचा और गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गया। सड़क हादसे में वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। मौके से गुजर रहे राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। 
मिश्रिख और रामकोट थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह से सभी घायलों को बाहर निकाला।  निजी साधन की मदद से सभी सीतापुर जिला अस्पताल लाए गए। यहां चिकित्सकों ने बहराइच जनपद के नानपारा थाना क्षेत्र स्थित मटरहनपुरवा निवासी धनीराम 55 पुत्र लल्ला राम और राघवेंद्र सिंह की 35 वर्षीय पत्नी उमा देवी को मृत घोषित कर दिया।  प्रतिभा 12,  राहुल 16 पुत्र राघवेंद्र,  सोनिया 25 पत्नी दीपक, राघवेंद्र 37 पुत्र सर्वजीत सिंह, संजय 28 पुत्र उमाशंकर, रश्मि प्रजापति 26 पत्नी नितिन प्रजापति, सीमा 40 पत्नी संतोष प्रजापति और नितिन 30 पुत्र रामकुमार का कुछ देर उपचार हुआ। 
हालत बिगड़ती देख सभी को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। सभी घायलों की हालत बेहद गंभीर है। मृतक धनीराम राघवेंद्र सिंह का मामा बताया जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें