ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊलालजी टंडन की यादें सहेजेगा ट्रस्ट

लालजी टंडन की यादें सहेजेगा ट्रस्ट

भाजपा के कद्दावर नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल लालजी टंडन की यादें सहेजने के लिए लालजी टंडन फाउंडेशन ट्रस्ट की स्थापना की गई है। इसकी पहली बैठक गुरुवार को हुई। इस फाउंडेशन के अध्यक्ष कैबिनेट...

लालजी टंडन की यादें सहेजेगा ट्रस्ट
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊThu, 08 Oct 2020 08:51 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा के कद्दावर नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल लालजी टंडन की यादें सहेजने के लिए लालजी टंडन फाउंडेशन ट्रस्ट की स्थापना की गई है। इसकी पहली बैठक गुरुवार को हुई। इस फाउंडेशन के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन हैं। इसके अलावा ट्रस्ट में 14 अन्य सदस्य बनाए गए हैं। पूर्व मुख्य सचिव अतुल कुमार गुप्ता ट्रस्ट के उपाध्यक्ष होंगे। साथ ही राज्य सभा सांसद संजय सेठ कोषाध्यक्ष व प्रदीप भार्गव सचिव होंगे। ट्रस्ट की पहली बैठक में सुनील बंसल भी शामिल हुए। फाउंडेशन लालजी टंडन के बहुआयामी व्यक्तित्व के अनुरूप जनसेवा के कार्य करता रहेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें