रजिस्ट्री कराने आए चालक के होटल से सात लाख पार

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

काकोरी में आगरा एक्सप्रेस-वे पर एक होटल में ट्रक चालक के बैग से सात लाख रुपये की नकदी चोरी हो गई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि होटल कर्मियों ने मिलकर चोरी की। वहीं, लखनऊ के शहीद पथ पर एक तेज रफ्तार सफारी कार डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें तीन लोग घायल हुए।

रजिस्ट्री कराने आए चालक के होटल से सात लाख पार

काकोरी,संवाददाता। पारा इलाके के आगरा एक्सप्रेस-वे जीरो प्वाइंट के पास होटल में रुके ट्रक चालक के बैग में रखे सात लाख की नकदी चोरी हो गई। चालक प्लाट की रजिस्ट्री कराने के लिए रुपये लेकर आया था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

चोरी की घटना

उन्नाव के बांगरमऊ निवासी परवीन कुमार ट्रक चालक है। वह परिवार के साथ लुधियाना में रहते है। परवीन ने बताया कि लखनऊ के मलिहाबाद रोड पर प्लाट लिया था। जिसकी रजिस्ट्री कराने के लिए सात लाख रुपये लेकर आए थे। देर रात आगरा एक्सप्रेस-वे के जीरो प्वाइंट होटल में कमरा लेकर रुके थे। परवीन का आरोप है कि इस दौरान होटल कर्मियों ने मिलकर बैग में रखे सात लाख की नकदी पार कर ली। पीड़ित ने आरोप लगाया कि चोरी की शिकायत होटल संचालक से की। होटल संचालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत पारा थाने में की। पुलिस ने पीड़ित से तहरीर लेकर मामले की जांच कर रही है। चौकी प्रभारी ओम प्रकाश तिवारी ने बताया कि पीड़ित ने शिकायत की है। होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है।

----------

बेकाबू सफारी शहीद पथ के डिवाइडर से टकराई, 20 मीटर तक घिसटी

दुर्घटना की जानकारी

सर फोटो है

लखनऊ,संवाददाता।

पीजीआई के साउथ सिटी चौकी के अंतर्गत शहीद पथ पर बुधवार शाम करीब पांच बजे कानपुर रोड की ओर से गोमतीनगर जा रही एक तेज रफ्तार सफारी कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोर की थी कि कार लोहे की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 20 मीटर तक घिसकती हुई चली गई। रेलिंग का एक हिस्सा कार का शीशा तोड़कर अंदर जा घुसा।

साउथ सिटी चौकी प्रभारी दुर्गेश सिंह ने बताया कि हादसे में चालक अमित कुमार वर्मा, हिंदुस्तान पेट्रोलियम के ऑडिट अफसर आशीष कुमार और पीयूष कुमार घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने तीनों को कार से बाहर निकाला और मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टर ने चालक की हालत गंभीर बताई। जबकि दो की हालत स्थिर है। पुलिस ने बताया कि सफारी का पुराना मॉडल होने के कारण उसमें एयरबैग नहीं थे। हादसे के बाद कुछ देर तक शहीद पथ पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्रेन बुलाकर क्षतिग्रस्त वाहन सड़क किनारे किया। इसके बाद यातायात सामान्य हुआ।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कहाँ पर ट्रक चालक के बैग से नकदी चोरी हुई?
आगरा एक्सप्रेस-वे जीरो प्वाइंट के पास होटल में।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।