फुलवरिया बाइपास पर मकान में घुसा ट्रक

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - मोहनलालगंज। संवाददाता फुलवरिया बाइपास पर गुरुवार को एक बार फिर अनियन्त्रित होकर ट्रक सड़क

फुलवरिया बाइपास पर मकान में घुसा ट्रक

मोहनलालगंज। संवाददाता फुलवरिया बाइपास पर गुरुवार को एक बार फिर अनियन्त्रित होकर ट्रक सड़क के किनारे एक मकान में घुस गया। गनीमत रही कि घर के बाहरी हिस्से में कोई मौजूद नहीं था। ट्रक चालक गाड़ी छोड़ मौके से भाग निकला। दो माह में तीसरी घटना से आस-पास के लोग दहशत में हैं।कानपुर की तरफ से रायबरेली, सुल्तानपुर व राजधानी की तरफ जाने वाले भारी वाहन फुलवरिया बाईपास से गुजरते हैं। बाईपास के किनारे घनी बस्ती है। गुरुवार की सुबह लगभग छह बजे बंथरा की तरफ आ रहा ट्रक सड़क के किनारे राजेन्द्र के घर में घुस गया। ट्रक की टक्कर से घर के बाहर रखा टीनशेड भरभरा कर गिर पड़ा।

गनीमत रही कि घर के सदस्य उस समय बाहर नहीं थे। ट्रक चालक वाहन मौके पर छोड़कर भाग निकला। 31 मार्च को फुलवरिया मोड़ के पास स्लीपर बस मोहम्मद इस्लाम के घर पर अनियन्त्रित होकर घुस गई थी। 15 अप्रैल को फुलवरिया बाईपास पर सुरेश उर्फ बबलू के घर में ट्रक घुस गया था। हादसे में ट्रक चालक सहित सुरेश पत्नी के साथ जख्मी हो गए थे। बाईपास घुमावदार बना होने के कारण हादसा होने की संभावना बनी रहती है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।