ओवरटेक में ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली में मारी टक्कर, चालक की मौत
-ट्रक चालक गाड़ी में ही फंस गया, जिसे पुलिस ने गेट तोड़कर निकाला -ट्रक चालक गाड़ी में ही फंस गया, जिसे पुलिस ने गेट तोड़कर निकाला -ट्रक चालक गाड़ी मे

निगोहां, संवाददाता।
दुर्घटना का विवरण
रायबरेली लखनऊ हाईवे पर गुरुवार तड़के जियो पेट्रोल पंप के सामने ट्रक और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। ट्रक में फंसे चालक को किसी तरह से बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जाम लग गया। सूचना पर पहुंची निगोहां पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजकर यातायात सुचारू कराया।
हादसे का कारण
रायबरेली से लखनऊ की ओर जा रही चावल गेहूं लदी ट्रैक्टर ट्रॉली को पीछे से आ रहे ट्रक ने ओवरटेक करते समय गुरुवार तड़के चार बजे टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर लगते ही ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर ट्रक के सामने आ गई। हादसे में रायबरेली बछरावां के दोस्तपुर निवासी व ट्रैक्टर चालक संतोष कुमार (45) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस उन्हें सीएचसी मोहनलालगंज लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, ट्रैक्टर पर सवार मायाराम (60) व राम हेतु (55) को मामूली चोटें आईं, जिनका इलाज चल रहा है। निगोहां के लालता खेड़ा निवासी ट्रक चालक रामबाबू (26) ट्रक में फंस गया था। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकालकर इलाज के लिए सीएचसी भेजा। पुलिस ने दोनों वाहनों को हाईवे से हटवाकर किनारे कराया। तब यातायात बहाल हुआ। निगोहां थाना प्रभारी अनुज तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


