Lucknow News: सूर्यनगर क्रॉसिंग के पास ट्रक की टक्कर से बिजली के दो खंभे गिरे

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

Lucknow News: फोटो भी लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। राजाजीपुरम के सूर्यनगर क्रॉसिंग के पास लखनऊ मॉडल

Lucknow News: सूर्यनगर क्रॉसिंग के पास ट्रक की टक्कर से बिजली के दो खंभे गिरे

Lucknow News: फोटो भी लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता।राजाजीपुरम के सूर्यनगर क्रॉसिंग के पास लखनऊ मॉडल पब्लिक स्कूल के नजदीक एक अनियंत्रित ट्रक (यूपी 32 एलएन 8365) सड़क किनारे बने एक मकान के छज्जे से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसकी चपेट में आने से बिजली के दो खंभे उखड़कर जमीन पर आ गिरे। खंभे धराशायी होने और तार टूटने के कारण पूरे बड़े इलाके की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और स्थानीय निवासियों को भारी बिजली संकट का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर खंभों को दुरुस्त करने का काम शुरू किया, हालांकि देर रात तक पोल नहीं लग सकें।

एक्सईएन ने बताया कि ट्रक मालिक व ड्राइवर के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।