तलाक..तलाक..तलाक! दहेज के लिए पति ने की मारपीट, तीन तलाक देकर घर से निकाला

Jan 18, 2026 10:01 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

Lucknow News - लखनऊ के गुड़ंबा थाना इलाके में तीन तलाक का मामला सामने आया है। विवाहिता ने पति व ससुराल पक्ष पर शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि उसे लंबे समय से दहेज, घरेलू हिंसा का सामना करना पड़ रहा था। उसके पति ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर अंत में उसे तीन तलाक कहकर घर से निकाल दिया।

तलाक..तलाक..तलाक! दहेज के लिए पति ने की मारपीट, तीन तलाक देकर घर से निकाला

लखनऊ के गुड़ंबा थाना इलाके में तीन तलाक का मामला सामने आया है। विवाहिता ने पति व ससुराल पक्ष पर शारीरिक और सामाजिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि उसे लंबे समय से दहेज, घरेलू हिंसा और दबाव का सामना करना पड़ रहा था। उसके पति ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर अंत में उसे तीन तलाक कहकर घर से निकाल दिया।

पीड़िता सलमा सिद्दीकी विकास नगर की रहने वाली है। तहरीर के अनुसार उसका निकाह वर्ष 2003 में हुआ था। विवाह के बाद से ससुरल पक्ष द्वारा लगातार दहेज की मांग की जाती रही। उसने आरोप लगाया कि पति, सास और ननदों द्वारा लगातार प्रताड़ित किया गया और समय-समय पर मारपीट भी की गई। महिला का आरोप है कि हाल के महीनों में पति ने कथित तौर पर एक अन्य महिला से संबंध बनाए। विरोध करने पर धमकाया और मारपीट की।

पीड़िता का आरोप है कि एक दिन ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ जमकर मारपीट की। उसके बाद पति ने उसे गाली गलौज कर तीन तलाक कहकर घर से निकाल दिया है। इसके बाद उसे अपने मायके जाने के लिए मजबूर होना पड़ा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;