Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsTricolor Marches and Celebrations Mark Independence Day Eve in Lucknow Universities
एलयू में निकली तिरंगा यात्रा, एकेटीयू में देश प्रेम का दिखा जोश

एलयू में निकली तिरंगा यात्रा, एकेटीयू में देश प्रेम का दिखा जोश

संक्षेप:

Lucknow News - लखनऊ, संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शहर के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में

Aug 14, 2025 07:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

लखनऊ, संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शहर के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में तिरंगा यात्रा निकाली गई। पूरे परिसरों में एकता और देशभक्ति का माहौल नजर आया। एलयू में कुलपति प्रोफेसर मनुका खन्ना की अगुवाई में ऐतिहासिक टैगोर लाइब्रेरी से तिरंगा यात्रा निकली। जो परिसर में समाजकार्य, समाजशास्त्र, सांख्यिकी, गणित, रसायनशास्त्र, भौतिकी, हिंदी, राजनीति विज्ञान, गौरव स्थल, संविधान स्थल, मालवीय हॉल, एमआईएच, डीन कला कार्यालय, कैशियर कार्यालय होते हुए शिवाजी स्टेडियम में समाप्त हुई। इस दौरान विश्वविद्यालय के शिक्षकों व छात्रों की उपस्थिति रही। इसी तरह एकेटीयू में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित हर घर तिरंगा अभियान के दौरान म्यूजिकल कॉन्सर्ट व मेला का आयोजन हुआ।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

म्यूजिकल कॉन्सर्ट में फैकल्टी ऑफ आर्किटेक्चर के छात्रों ने संगीत की धुन पर देश भक्ति के गीतों को प्रस्तुत कर समा बांध दिया। वहीं मेले में साइबर सुरक्षा से जुड़ी जागरूकता, बैंक, किताबों, खाने-पीने के सामानों सहित अन्य तरह के स्टॉल लगाए गए। केएमसी भाषा विवि में इतिहास विभाग ने छात्र-छात्राओं को संग्रहालय में विभाजन विभीषिका विषय पर जानकारी दी गई। इस दौरान आयोजित रचनात्मक प्रतियोगिताओं में पोस्टर मेकिंग में हुमा, निबंध लेखन में गुलाफ्शा परवीन, स्लोगन लेखन में वली अहमद, क्विज में मोहम्मद आसिफ अंसारी विजेता रहे। भारत की आजादी कोई सहज उपलब्धि नहीं बीबीएयू में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर आजादी का अमृत काल समिति, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई व नेशनल कैडेट कोर और बाबासाहेब न्याय चेतना समिति की ओर से कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व पुलिस महानिदेशक व राज्यसभा सांसद बृजलाल ने कहा कि भारत की आजादी कोई सहज उपलब्धि नहीं थी, बल्कि इसके लिए देश ने अपार बलिदान और भारी कीमत चुकाई है। इसीलिए इतिहास को दुनिया की सबसे बड़ी अदालत कहा जाता है, जिसका निर्णय सदैव विजेताओं के पक्ष में होता है। कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने कहा कि भारत की स्वतंत्रता हमारे क्रांतिकारियों के संघर्ष और बलिदानों का परिणाम है।