
श्रद्धांजलि सभा में याद किए गए वरिष्ठ अधिवक्ता मृदुल राकेश
Lucknow News - लखनऊ में कादम्बरी कला परिषद ने उमानाथ बली प्रेक्षागृह में पूर्व अध्यक्ष कुंवर मृदुल राकेश को श्रद्धांजलि दी। उनका निधन 19 अगस्त को हुआ था। राकेश ने 23 वर्षों तक साहित्य, कला और समाजसेवा में योगदान...
लखनऊ। सांस्कृतिक संस्था कादम्बरी कला परिषद की ओर से उमानाथ बली प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में संस्था के पूर्व अध्यक्ष, वरिष्ठ अधिवक्ता और सामाजिक-सांस्कृतिक संस्थाओं से जुड़े रहे कुंवर मृदुल राकेश को श्रद्धांजलि दी गई। कुंवर मृदुल राकेश का निधन 19 अगस्त को हुआ था। सचिव विनोद मिश्र ने बताया कि स्व. कुंवर मृदुल राकेश बतौर अधिवक्ता हाईकोर्ट में लंबे समय तक कार्य किया। कादम्बरी कला परिषद के अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने 23 वर्षों तक साहित्य, कला और समाजसेवा में उल्लेखनीय योगदान दिया। संस्था संरक्षक न्यायमूर्ति सुधीर सक्सेना ने कहा कि मृदुल राकेश हर पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत थे। पूर्व न्यायमूर्ति सीबी पांडेय ने कहा कि वे हमेशा दूसरों की मदद को तत्पर रहते थे।

संयोजक डॉ. अखिलेश मिश्र ने कहा कि स्मृतियों को जीवंत रखने के लिए परिषद आगे भी कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। श्रद्धांजलि सभा के बाद आयोजित सांस्कृतिक संध्या में प्रसिद्ध गायक मिथिलेश लखनवी, कमाल खान और प्रदीप अली ने भावुक प्रस्तुति दी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




