झंडा गीत का गायन कर ‘पार्षद जी को नमन किया
लखनऊ, संवाददाता। झंडा गीत के रचयिता व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पद्मश्री श्याम लाल गुप्त

झंडा गीत के रचयिता व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पद्मश्री श्याम लाल गुप्त ‘पार्षद जी की 128वीं जयंती पर लोगों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को याद किया। बंगला बाजार स्थित भारतीय दोसर वैश्य महासमिति के कार्यालय पर सोमवार को गोष्ठी का आयोजन किया गया। पहले मौजूद लोगों ने झंडा गीत का सामूहिक गायन कर उन्हें नमन किया। महासमिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता ने कहा कि झंडा गीत ... विजयी विश्व तिरंगा प्यार, झंडा ऊंचा रहे हमारा...ने आजादी के मतवालों में जोश भरा दिया था। इस एक गीत ने स्वतंत्रता-पूर्व भारतीयों में देशभक्ति की भावना जगाई थी। इस मौके पर वरिष्ठ महामंत्री श्याम मूर्ति गुप्ता, युवा अध्यक्ष श्रीकांत गुप्ता, अवधेश गुप्ता, प्रदीप, गिरजा शंकर, संगम लाल, कुंजबिहारी समेत दर्जन लोगों ने पार्षद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


