Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsTransport Nagar Traders Demand Reopening of Fitness Ground for Vehicle Convenience
ट्रांसपोर्ट नगर फिटनेस ग्राउंड को बंद करने पर विरोध

ट्रांसपोर्ट नगर फिटनेस ग्राउंड को बंद करने पर विरोध

संक्षेप:

Lucknow News - - ट्रांसपोर्ट नगर व्यापार मंडल ने आरटीओ को पत्र लिखा लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। ट्रांसपोर्ट नगर

Nov 19, 2025 10:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

ट्रांसपोर्ट नगर व्यापार मंडल ने परिवहन विभाग द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर स्थित फिटनेस ग्राउंड को अचानक बंद किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीपीएस अनेजा ने आरटीओ (संभागीय परिवहन अधिकारी) को पत्र लिखकर इसे तत्काल पुनः शुरू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर का निर्माण ट्रांसपोर्टरों की सुविधा के लिए ही किया गया था, जिसके तहत करोड़ों की लागत से फिटनेस ग्राउंड बनाया गया था। उन्होंने इस ग्राउंड को अचानक बंद किए जाने को आश्चर्यजनक बताया। उन्होंने बताया कि लखनऊ प्रदेश का एक बड़ा और राजधानी जिला है। यदि बक्शी का तालाब (बीकेटी) पर नया फिटनेस ग्राउंड बनाया भी गया है, तो ट्रांसपोर्ट नगर का ग्राउंड भी सुचारु रूप से जारी रखा जाना चाहिए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उनका तर्क है कि इससे वाहनों को सुविधा होगी। सीतापुर रोड के वाहन बीकेटी में और अन्य वाहन ट्रांसपोर्ट नगर में फिटनेस करा सकेंगे। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर में नो-एंट्री लागू होने के कारण वाहनों का बीकेटी से वापस आना मुश्किल होगा। इससे जीवन रक्षक दवाइयों सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में बाधा आएगी, जिससे सामान्य जीवन अस्त-व्यस्त हो सकता है। उन्होंने सुझाव दिया कि दो फिटनेस ग्राउंड होने से स्लॉट बुकिंग की समस्या भी खत्म हो जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से जनहित और ट्रांसपोर्टरों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रांसपोर्ट नगर के फिटनेस ग्राउंड को भी जारी रखने का निवेदन किया है।