मोडिफाइड साइलेंसर पर एक बुलेट सीज, 11 के चालान

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - परिवहन विभाग ने मोडिफाइड साइलेंसर पर एक बुलेट बाइक को सीज किया और 11 चालान जारी किए। यह कार्रवाई शहर के चार बुलेट बाइक सर्विस सेंटरों पर शुक्रवार को की गई। आरटीओ प्रवर्तन के निर्देश पर अभियान चलाया गया, जिसमें प्रेशर हार्न और ब्लैक फिल्म की भी जांच की गई।

मोडिफाइड साइलेंसर पर एक बुलेट सीज, 11 के चालान

परिवहन विभाग ने मोडिफाइड साइलेंसर पर एक बुलेट को सीज किया और 11 के चालान किए। जांच अभियान शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में स्थित चार बुलेट बाइक सर्विस सेंटरों पर शुक्रवार को चलाया गया। चारों सेंटरों को भी परिवहन विभाग की ओर से नोटिस भेजी जा रही है। आरटीओ प्रवर्तन प्रभात पाण्डेय के निर्देश पर एआरटीओ आलोक कुमार यादव के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। टीम में पीटीओ एपी देव, आभा त्रिपाठी और अनिता वर्मा सहित पुलिस टीम शामिल रही। परिवहन विभाग की टीम ने आलमबाग में नहरिया के पास, सरोजनी नगर थाना के पास, दुबग्गा के पास और इंजीनियिरिंग कॉलेज क्षेत्र में स्थित बुलेट सर्विस सेंटरों पर जाकर अभियान चलाया।

आरटीओ के अनुसार इस दौरान सर्विस सेंटर में 11 बुलेट ऐसी मिलीं, जिनकी सर्विस की जा रही थी और पार्ट्स खुले थे। उनमें मोडिफाइड साइलेंसर लगे थे, उनका मौके पर चालान किया गया। एक बुलेट बाइक सर्विस होकर सेंटर से बाहर निकल रही थी, उसे सीज करते हुए सरोजनी नगर थाने में खड़ा करा दिया गया। आरटीओ ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान प्रेशर हार्न, ब्लैक फिल्म आदि की भी जांच की जा रही है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।