खुर्शीदबाग में ट्रांसफार्मर फुंका, चौपटिया में भी देर रात तक अंधेरा

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

बशीरतगंज के खुर्शीदबाग कॉलोनी में ट्रांसफार्मर में आग लगने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने सूझबूझ से आग बुझाई और बिजली विभाग को सूचना दी। गोमतीनगर विस्तार के खरगापुर में बिजली का खंभा गिरने से 50 घरों की बिजली गुल हो गई। कई क्षेत्रों में फाल्ट के कारण रात 11 बजे तक बिजली बहाल नहीं हो सकी।

खुर्शीदबाग में ट्रांसफार्मर फुंका, चौपटिया में भी देर रात तक अंधेरा

बशीरतगंज के खुर्शीदबाग कॉलोनी में रविवार शाम सात बजे ट्रांसफार्मर की एबीसी में अचानक आग लग गई। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन लोगों ने यूपीआईएल उपकेंद्र पर फोन कर बिजली बंद कराई। हालांकि फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों ने सूझबूझ से आग पर काबू पा लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रांसफार्मर से अचानक चिंगारियां निकलने लगीं और देखते ही देखते उसमें आग लग गई। मौके पर मौजूद ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास किया और तुरंत इसकी सूचना बिजली विभाग को दी। सूचना मिलते ही बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और स्थिति को नियंत्रित किया।

वहीं चौपटिया में शाम सात बजे 630 केवीए ट्रांसफार्मर खराब हो गया। इससे रात 11 बजे तक बिजली गुल रही।गोमतीनगर विस्तार के खरगापुर गीतापुरी कॉलोनी में तड़के सुबह 2.30 बजे बिजली का खंभा गिर गया। इससे करीब 50 घरों की बिजली गुल हो गई। सुबह सात बजे तक बिजली नहीं आई तो लोगों ने उपकेंद्र पर फोन घनघनाना शुरू किया। वहीं बिजली न आने से घरों में पानी का संकट खड़ा हो गया। वहीं काकोरी उपकेंद्र की अंडरग्राउंड केबल शाम 7.30 बजे फाल्ट हो गई। इससे गोलाकुंआ, अल्लूपुर, मंडौली, रसूलपुर सहित बड़े इलाके में अंधेरा छा गया। परेशान लोगों ने कई बार उपकेंद्र से लेकर टोल फ्री 1912 पर शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद कुछ लोग उपकेंद्र पहुंच गये। इसके बाद कर्मचारी फाल्ट ढूंढने निकले। हालांकि रात 11:30 बजे तक बिजली बहाल नहीं हो सकी। तेज हवाओं के कारण नगराम के समेसी उपकेंद्र दोपहर दो बजे ठप हो गया। इससे बहरौली, मीरख नगर टाउन सहित 200 गांव की बिजली गुल हो गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।