Lucknow News: लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल, दो अपर पुलिस उपायुक्तों के तबादले

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

Lucknow News: लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक बदलाव के तहत अपर पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) स्तर के दो अधिकारियों का तबादला किया गया है। ट्विंकल जैन को अपर पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) और नवीन कुमार सिंह को अपर पुलिस उपायुक्त (उत्तरी) बनाया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू है।

लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में  फेरबदल, दो अपर पुलिस उपायुक्तों के तबादले

Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपर पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) स्तर के दो अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। पुलिस आयुक्त अमरेंद्र कुमार सेंगर की ओर से जारी आदेश के अनुसार ये तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। यह स्थानांतरण आदेश 14 जुलाई 2026 को जारी किया गया। जारी आदेश के मुताबिक, अब तक अपर पुलिस उपायुक्त (उत्तरी) के पद पर तैनात ट्विंकल जैन को अपर पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं अपर पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) के पद पर कार्यरत नवीन कुमार सिंह को अपर पुलिस उपायुक्त (उत्तरी) बनाया गया है।पुलिस आयुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को आदेश से अवगत कराते हुए इसका तत्काल अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

आदेश की प्रतिलिपि संयुक्त पुलिस आयुक्तों, सभी पुलिस उपायुक्तों तथा अन्य संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।