Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsTrain Vendor Assaults Passenger in Harihar Express Theft Reported

वेंडरों ने यात्री को पीटा, रुपये छीने
संक्षेप:
Lucknow News - लखनऊ में हरिहर एक्सप्रेस में एक यात्री रोहित पांडे को वेंडरों ने पीटा और रुपये छीन लिए। यात्री ने रेलवे अधिकारियों को शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। डीआरएम लखनऊ ने मामले की जांच के लिए आरपीएफ...
Aug 13, 2025 07:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
लखनऊ। हरिहर एक्सप्रेस में वेंडरों ने एकजुट होकर यात्री को पीट दिया, उनके रुपये भी छीन लिए। यात्री ने इसकी शिकायत रेलवे अधिकारियों से की पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। मुरादाबाद से लखनऊ होते हुए बरौनी जंक्शन जाने वाली हरिहर एक्सप्रेस के यात्री रोहित पांडे ने डीआरएम लखनऊ, रेल मंत्री और रेल मंत्रालय के एक्स पर शिकायत पोस्ट की है। बताया कि ट्रेन में बाहरी वेंडर सामान बेच रहा था। इसकी शिकायत एक यात्री ने रेलवे को की तो उसके साथ के वेंडरों ने एकजुट होकर उसे पीटा। उसके रुपये भी छीन लिए। डीआरएम लखनऊ ने इस मामले में आरपीएफ को जांच के लिए निर्देशित किया है।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




