Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsTrain Services Disrupted Between Lucknow and Gaya Due to Station Redevelopment
गया तक नहीं जाएगी एकात्मता एक्सप्रेस

गया तक नहीं जाएगी एकात्मता एक्सप्रेस

संक्षेप:

Lucknow News - लखनऊ और गया के बीच चलने वाली एकात्मता एक्सप्रेस 4 फरवरी से 21 मार्च तक पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन पर समाप्त होगी। गया स्टेशन के पुनर्विकास के कारण यह गाड़ी गया जंक्शन नहीं जाएगी। बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस को भी बदले मार्ग से चलाया जाएगा।

Feb 04, 2026 05:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

लखनऊ। गया स्टेशन के पुनर्विकास के लिए 45 दिनों का ब्लाक लिया जाना है। जिसके कारण लखनऊ से गया के बीच चलने वाली एकात्मता एक्सप्रेस चार फरवरी से 21 मार्च तक गया जंक्शन तक नहीं जाएगी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन पर ही अपनी यात्रा समाप्त करेगी। वापसी में वहीं से चलेगी। बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस को बदले मार्ग से चलाया जाएगा। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि 04 फरवरी से 21 मार्च तक गाड़ी संख्या 14259 एकात्मता एक्सप्रेस (वाया मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जं) गया जंक्शन नहीं जाएगी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर यात्रा समाप्त करेगी।

07 फरवरी से 21 मार्च तक वापसी में यह गाड़ी संख्या 14260 पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन से चलेगी। 06 फरवरी से 21 मार्च तक गाड़ी संख्या 14261 एकात्मता एक्सप्रेस (वाया सुल्तानपुर ) गया जंक्शन न जाकर पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर यात्रा समाप्त करेगी। वापसी में 05 फरवरी से 21 मार्च तक यह गाड़ी संख्या 14262 एकात्मता एक्सप्रेस (वाया सुल्तानपुर ) पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन से ही चलेगी। 04 फरवरी से 21 मार्च तक गाड़ी संख्या 14223 बुद्ध पूर्णिमा एक्स. राजगीर–पटना जंक्शन –पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन–वाराणसी जंक्शन के रास्ते चलेगी l वापसी में 04 फरवरी से 21 मार्च तक गाड़ी संख्या 14224 भी इसी रास्ते चलाई जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;