Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsTrain Reservations for Holi Availability of Seats from Lucknow to Delhi and Bihar
होली पर घर जाने के लिए अभी करा लें रिजर्वेशन, बाद में भीड़ बढ़ने से होगी मुश्किल

होली पर घर जाने के लिए अभी करा लें रिजर्वेशन, बाद में भीड़ बढ़ने से होगी मुश्किल

संक्षेप:

Lucknow News - होली पर घर जाने के लिए अभी से ट्रेनों में रिजर्वेशन करा लें, क्योंकि अभी बिहार और दिल्ली की तरफ जाने और उधर से आने वाली ट्रेनों में सीटें खाली हैं। कुछ प्राइम ट्रेनों को छोड़ दिया जाए तो अन्य ट्रेनों में आसानी से सीटें मिल रही हैं। 27 फरवरी से एक मार्च तक ट्रेनों में भीड़ उमड़ने की संभावना है।

Jan 31, 2026 03:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

होली पर घर जाने के लिए अभी से ट्रेनों में रिजर्वेशन करा लें, क्योंकि अभी बिहार और दिल्ली की तरफ जाने और उधर से आने वाली ट्रेनों में सीटें खाली हैं। कुछ प्राइम ट्रेनों को छोड़ दिया जाए तो अन्य ट्रेनों में आसानी से सीटें मिल रही हैं। होली से पहले पड़ने वाले अंतिम शुक्रवार से रविवार यानि 27 फरवरी से एक मार्च तक ट्रेनों में भीड़ उमड़ने की संभावना है। बिहार की तरफ सीमित ट्रेनों में ही जगह लखनऊ से छपरा रूट पर सीमित ट्रेनों में 27, 28 फरवरी और एक, दो मार्च को सीमित ट्रेनों में ही जगह हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दिल्ली, पंजाब, जम्मू-कश्मीर की तरफ से आने वाली ट्रेनों में जगह नहीं है। गोमती नगर-गोड्डा, नई दिल्ली-दरभंगा, गोमती नगर-छपरा, लखनऊ-पाटलीपुत्र में सीटें उपलब्ध हैं। पटना रूट पर लखनऊ-पाटलीपुत्र को छोड़ कर अन्य किसी ट्रेन में जगह नहीं है। इस रूट पर नौ ट्रेनें हैं, जिसमें कोटा-पटना पूरी तरह फुल है। दिल्ली-लखनऊ के लिए प्रमुख ट्रेनों में कई सीटें आईआरसीटीसी के ऐप में लखनऊ से दिल्ली जाने के लिए सभी वीआईपी ट्रेनों सहित यहां से होकर गुजरने वाली प्रमुख ट्रेनों में भी होली के आसपास सीटों की उपलब्धता दिखा रहा है।

आनंद विहार डबल डेकर के चेयरकार में 27 फरवरी को 1104, एक मार्च को 1104 सीटें उपलब्ध हैं। हमसफर, गरीब रथ, गोमती एक्सप्रेस, राजधानी, तेजस, नीलांचल, शताब्दी, वंदे भारत, लखनऊ मेल, एसी स्पेशल में सैकड़ों सीटें खाली हैं। महामना,संपर्क क्रांति, छपरा-दिल्ली, पद्मावत, बरौनी-नई दिल्ली, दरभंगा-नई दिल्ली, श्रमजीवी और सद्भावना एक्सप्रेस में सीमित सीटें खाली हैं। लखनऊ होकर पूर्वांचल और बिहार की तरफ जाने वाली ट्रेनों में 27 फरवरी से ही वेटिंग है।