आरक्षण लखनऊ तक, रूट बदलने से यात्रियों में नाराजगी
यात्रियों को महीनों पहले आरक्षण कराने के बाद यात्रा से कुछ दिन पहले पता चल रहा है कि ट्रेन का रूट बदल दिया गया है। बड़ोदरा से लखनऊ के यात्री पवन चौधरी को बताया गया कि उनकी ट्रेन लखनऊ नहीं जाएगी। इसके अलावा, एसी कोच में गेट खराब और बासी पेस्ट्री परोसे जाने की भी शिकायतें आई हैं।

सीट की मारामारी से बचने के लिए महीनों पहले आरक्षण करा कर निश्चिंत होने वाले यात्रियों के सामने अब नई समस्या आ रही है। यात्रा शुरू करने से महज चंद दिन पहले उन्हें पता चल रहा कि उनके गंतव्य तक ट्रेन नहीं जाएगी। रूट बदल दिया गया है। ऐसा ही एक मामला बड़ोदरा से लखनऊ के लिए आरक्षण कराने वाले यात्री पवन चौधरी का है। उन्होंने महीनों पहले बडोदरा से लखनऊ के लिए प्रतानगर-मऊ सुपरफास्ट स्पेशल में थर्ड एसी में आरक्षण कराया। लोअर बर्थ मिलने पर वह सुकुन की यात्रा का सपने संजोने लगे। उनकी ट्रेन 18 अप्रैल को है। अब उन्हें पता चला कि रूट डायवर्ट किए जाने के कारण ट्रेन लखनऊ नहीं जाएगी।
उन्होंने रेलवे के एक्स पर नाराजगी जताते हुए लिखा कि आरक्षण कराते समय ही यह बता देना चाहिए था। अब किसी अन्य ट्रेन में आरक्षण मिलने से रहा। ऐसे में काफी परेशानी उठानी पड़ेगी।एसी का गेट खराब, कूलिंग नहींफरक्का एक्सप्रेस के सेकेंड एसी कोच के यात्री सीए अभिषेक दुबे ने रेलवे को एक्स पर शिकायत में बताया कि ए-1 कोच में गेट के पास ही उनकी सीट है। लेकिन, कोच का गेट टूटा हुआ है, जो बंद नहीं हो रहा। कूलिंग नहीं हो रही। रेल मंडल को शिकायत किया पर सुनवाई नहीं। लखनऊ से रायपुर तक गरीब रथ एक्सप्रेस की एसी बोगी जी-6 में यात्रा कर रहे दीपक द्विवेदी ने भी बोगी का एसी गेट टूटा होने की शिकायत की।वंदे भारत में बासी पेस्ट्री परोसी-लखनऊ-अयोध्या-वाराणसी वंदे भारत में बासी पेस्ट्री परोसी गई। इसकी शिकायत यात्री रूप राय भट्टाचार्य ने रेलवे से की है। बताया कि ट्रेन के यात्रियों को बासी स्नैक्स(पेस्ट्री) परोसी गई है। जोकि नुकसानदायक है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


