ट्रेन आठ घंटे देरी से, परीक्षा तो कोई जरूरी काम को लेकर रहे परेशान
Lucknow News - ट्रेनें आठ घंटे की देरी से चल रही हैं, जबकि न तो धुंध है और न ही कोई आपदा। यात्रियों को परीक्षाएं और आवश्यक काम छूटने का डर सता रहा है। रेलवे ने आश्वासन दिया है कि देरी को कम करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन यात्रियों की नाराजगी बढ़ती जा रही है।

न धुंध न कोई आपदा फिर भी ट्रेनें आठ घंटा देरी से चल रही हैं। ऐसे में किसी यात्री को परीक्षा तो किसी को जरूरी काम छूटने का डर सता रहा है। लेट-लतीफी को कम करने के लिए रेलवे से लगातार गुहार लगा रहे हैं। आश्वासन यही मिल रहा है कि देरी को कम करने का प्रयास किया जा रहा। ट्रेन नंबर 05058 नई-दिल्ली गोरखपुर समर स्पेशल के यात्री अरुण कुमार ने आठ घंटा देरी से चल रही ट्रेन के कारण परीक्षा छूट जाने की चिंता जताई। रेलवे के एक्स पर किए पोस्ट में कहा कि यदि ट्रेन की यही स्पीड रही तो परीक्षा छूट जाएगी।
गोरखपुर-अमृतसर एक्सप्रेस के छह घंटा देरी से चलने को लेकर पुरेंद्र पाण्डेय ने चिंता जताई। कहा कि उनका भाई बस्ती से ट्रेन में सफर कर रहा। दो घंटे में ट्रेन ने महज 50 किमी का सफर तय किया है। उसका भाई एक जरूरी काम से निकला है। यही स्पीड रही तो जरूरी काम पर वह नहीं पहुंच पाएगा। डीआरएम ने आश्वासन दिया कि देरी को कम करने का प्रयास किया जा रहा।स्पेशल ट्रेन का दर्जा क्यों-ट्रेन नंबर 02570 समर स्पेशल के 12 घंटे देरी से चलने पर नाराज एक यात्री ने रेलवे से सवाल किया कि आखिर किसी आधार पर ट्रेन को स्पेशल का दर्जा दिया गया है। स्पेशल के आधार पर इसका किराया भी रूटीन ट्रेनों से ज्यादा है। यात्रियों को परेशानी के अलावा कुछ भी इसमें स्पेशल नहीं है।बेडरोल नहीं मिला: पाटलीपुत्र एक्सप्रेस के यात्री ने थर्ड एसी में बेड रोल न दिए जाने पर नाराजगी जताई। रेलवे के एक्स पर शिकायत में बताया कि सुबह पांच बजे वह ट्रेन पर सवार हुए। अटेंडेंट से बेड रोल मांगा, लेकिन छह बजे तक नहीं दिया। बार-बार शिकायत पर अटेंडेंट ने इस्तेमाल किया चादर दिया जो कि बहुत गंदा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


