मौसम साफ होने के बाद भी ट्रेनों की रफ्तार सुस्त, यात्री बेहाल

Feb 09, 2026 09:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

Lucknow News - लखनऊ में गोमती एक्सप्रेस, बिहार सप्तक्रांति और बरौनी स्पेशल जैसी ट्रेनों में घंटों की देरी हो रही है। कोहरे के बावजूद ट्रेनों की नियमितता प्रभावित है। यात्रियों को कोचों में रखरखाव की कमी और पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सहालग के चलते स्टेशनों पर भारी भीड़ है।

मौसम साफ होने के बाद भी ट्रेनों की रफ्तार सुस्त, यात्री बेहाल

- गोमती एक्सप्रेस, बिहार सप्तक्रांति और बरौनी स्पेशल समेत कई ट्रेन घंटों देरी से चल रहीं - ट्रेनों के समय से न चलने के साथ ही कोचों में रखरखाव की कमी से यात्री परेशान लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। कोहरा छंटने और मौसम साफ होने के बावजूद रेलवे की ट्रेनें अपनी पुरानी लय में नहीं लौट पा रही हैं। पिछले एक सप्ताह से गोमती एक्सप्रेस, बिहार सप्तक्रांति और बरौनी स्पेशल जैसी प्रमुख ट्रेनें घंटों की देरी से चल रही हैं। सहालग के कारण स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ है, जिन्हें ट्रेनों की लेटलतीफी के चलते भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं ट्रेनों के समय से न चलने के साथ ही कोचों में रखरखाव की कमी भी सामने आ रही है। गोरखपुर-गोमतीनगर इंटरसिटी (15081) के कोच सी2 में सीट का हैंडल टूटा होने से यात्रियों को चोट लगने का खतरा बना हुआ है। वहीं, कुशीनगर एक्सप्रेस (22538) के कोच बी-7 में पानी न होने के कारण यात्री पूरे सफर परेशान रहे। अमृत भारत एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से करीब तीन घंटे की देरी से रवाना हुई। ---------------- ये ट्रेनें हुईं लेट ट्रेन देरी (घंटे में) 12419 गोमती एक्सप्रेस 02 12566 बिहार सप्तक्रांति 04 02569 नई दिल्ली स्पेशल 06 02563 बरौनी स्पेशल 04 14047 सीतामढ़ी अमृत भारत 02 12203 गरीब रथ एक्सप्रेस 01:25 13258 जनसाधारण एक्सप्रेस 02 12558 सप्तक्रांति एक्सप्रेस 03 04218 वाराणसी इंटरसिटी 03 22540 आनंद विहार-मऊ एक्सप्रेस 02

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।