ट्रेनें घंटों लेट, त्योहार पर समय से घर पहुंचने की सता रही चिंता

Mar 02, 2026 07:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

Lucknow News - होली पर स्पेशल ट्रेनों की वजह से ट्रैक पर बोझ बढ़ गया है, जिससे कई ट्रेनें घंटों की देरी से चल रही हैं। यात्रियों को त्योहार पर समय पर घर पहुँचने की चिंता है। रेलवे ने बताया है कि स्पेशल ट्रेनें चलाने के कारण यह देरी हो रही है। यात्री लगातार अपने अनुभव साझा कर रहे हैं।

ट्रेनें घंटों लेट, त्योहार पर समय से घर पहुंचने की सता रही चिंता

होली पर चल रही स्पेशल ट्रेनों के कारण ट्रैक पर बोझ पड़ने से यह घंटों की देरी से चल रही हैं। इन सबके बीच यात्रियों को त्योहार पर समय से घर पहुंचने की चिंता सता रही है। रेलवे का कहना है कि स्पेशल ट्रेनें चलाने के कारण ट्रैक पर बोझ अधिक हो गया है, जिसके कारण ही यह देरी हो रही है। वैशाली एक्सप्रेस से बिहार जा रहे आदर्श ने दो घंटे की देरी पर नाराजगी जताई। रेलवे से एक्स पर पूछा और कितनी देर करेंगे। साढ़े चार घंटे की देरी से चल रही रक्सौल होली स्पेशल के यात्री अभय गुप्ता ने सवाल उठाया कि क्या त्योहार पर समय से घर पहुंच पाएंगे।

तीन घंटे देरी से चल रही बाघ एक्सप्रेस में सफर कर रहे अवि ने ट्रेन के लगातार देर होने पर चिंता जताई। रेलवे के एक्स पर पोस्ट कर समय सुधारने का अनुरोध किया। कहा कि परिवार में समस्या है, समय से पहुंचना जरूरी है। नई दिल्ली से बिहार के लौकाहा बाजार जा रही होली स्पेशल ट्रेन के यात्री पीके सिंह ने तीन घंटे की देरी पर नाराजगी जताई। कहा कि ट्रेन में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग हैं। अत्याधिक भीड़ है। सब परेशान हो रहे हैं। ट्रेन लेट होती जा रही है। सबको त्योहार पर घर पहुंचना है। वडोदरा से मऊ जा रही होली स्पेशल के तीन घंटे देरी से चलने पर अंकित पांडे ने भी घर समय से पहुंचने को लेकर संशय जताया। यात्रियों की नाराजगी पर रेलवे के एक्स पर देरी की वजह अधिक ट्रेनों का संचालन बताया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।