ट्रेन की चपेट में आ जाने से युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

गोंडा से गोरखपुर जा रही इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना बुधवार की सुबह इटियाथोक रेलवे स्टेशन के पास अर्जुनपुर गांव के निकट हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

ट्रेन की चपेट में आ जाने से युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी

मेहनौन (गोंडा) संवाददाता। गोंडा से गोरखपुर जा रही इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आ जाने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली इटियाथोक पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से शव को पहचान करवाने में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह गोंडा से गोरखपुर वाया बढ़नी इंटरसिटी ट्रेन संख्या 15082 करीब 10 बजे इटियाथोक रेलवे स्टेशन को पार करते हुए बलरामपुर की तरफ जा ही रही थी। इसी दौरान इटियाथोक-बलरामपुर रेलवे खण्ड के अर्जुनपुर गांव के पास एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

रेलवे लाइन के पास खेतों में काम कर रहे मजदूरों ने देखा कि कोई युवक ट्रेन की चपेट में आ गया है। वहां पहुंचे मजदूरों ने घटना की सूचना डायल 112 को दी। मौके पर कोतवाली इटियाथोक की पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और शिनाख्त में जुटी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।