Lucknow News: ट्रेन की चपेट में आने से 8वीं की छात्रा की मौत

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

Lucknow News: लखनऊ में गोमतीनगर में रेलवे लाइन पार करते समय 16 वर्षीय छात्रा निधी तिवारी की ट्रेन से हुई मौत से इलाके में कोहराम मच गया। निधी कक्षा 8 की छात्रा थी। दूसरी घटना में, 16 वर्षीय अनन्या कन्नौजिया ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। दोनों मामलों की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Lucknow News: ट्रेन की चपेट में आने से 8वीं की छात्रा की मौत

Lucknow News: लखनऊ। गोमतीनगर में रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से 16 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में कोहराम मच गया। विस्तारखंड निवासी रामू प्रसाद तिवारी की छोटी बेटी निधी तिवारी कक्षा 8वीं की छात्रा थी। परिजनों ने बताया कि मंगलवार देर शाम निधी पास की दुकान से सामान लेने गई थी। लौटते समय वह रेलवे लाइन पार कर रही थी, तभी वह ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसा देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि निधी दो बहनों में छोटी थी और उसका एक भाई भी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

फांसी लगाकर दी जान

लखनऊ। बीकेटी के शरदपुर सरैया में 16 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान अनन्या कन्नौजिया के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार मंगलवार देर रात अनन्या ने अपने कमरे में पंखे से साड़ी के सहारे फांसी लगा ली। देर रात जब दादा-दादी कमरे में गए तो उसे फंदे से लटका देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर परिजनों से पूछताछ की।अनन्या पास के स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा थी। वह दो बहनों में बड़ी और एक भाई था। परिजनों को आत्महत्या का कारण पता नहीं है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सामान्य प्रश्न

लखनऊ में छात्रा निधी तिवारी की मृत्यु कैसे हुई?
निधी तिवारी की मृत्यु रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से हुई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।